इंदौर में शहीद दिवस पर निकलेगी मशाला यात्रा: हाथों में मशाल, भगवा ध्वज और देशभक्ति के नारे लगाते हुए शामिल होंगे युवा – Indore News

इंदौर में शहीद दिवस पर निकलेगी मशाला यात्रा:  हाथों में मशाल, भगवा ध्वज और देशभक्ति के नारे लगाते हुए शामिल होंगे युवा – Indore News




23 मार्च, सोमवार को शहीद दिवस पर इंदौर में मशाल यात्रा निकलेगी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगत सिंह, सुखदेव थापर और शिवराम राजगुरु की स्मृति में हर साल मशाल यात्रा निकाली जाती है। पिछले 23 सालों से महापौर पुष्यमित्र भार्गव के नेतृत्व में इस यात्रा को निकाला जाता है। जिसकी तैयारी अंतिम चरण में है। इन जगहों से निकलेगी मशाल यात्रा मशाल यात्रा फूटी कोठी चौराहा से शुरू होकर महाराणा प्रताप चौराहा तक जाएगी, जहां भारत माता की आरती के साथ इसका समापन होगा। आयोजन को लेकर शहर में विभिन्न स्तरों पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं और महिलाओं की भागीदारी रहे इसके लिए सभी सामाजिक संस्थाओं सहित प्रबुद्ध लोगों को आमंत्रित किया गया है, जिनके हाथों में मशाल ओर भगवा ध्वज होगा और देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा में शामिल होंगे। इसके लिए अलग-अलग टोलियां बनाकर जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, ताकि आयोजन व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके। यात्रा में आम लोगों से लेकर जनप्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों की सहभागिता रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया गया है। यात्रा मार्ग की साज-सज्जा भी की जा रही है। सुबह प्रतिमा का दुग्धाभिषेक कार्यक्रम के तहत 23 मार्च की सुबह महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित जनप्रतिनिधि भगत सिंह की प्रतिमा पर दुग्धाभिषेक कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद शाम 6 बजे मशाल यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा के स्वागत के लिए कई जगह मंच बना जाएंगे, जहां सामाजिक संगठन यात्रा का स्वागत करेंगे।



Source link