इस बार नंबर 6 …रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के फैंस के किया वादा

इस बार नंबर 6 …रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के फैंस के किया वादा


होमखेलक्रिकेट

इस बार नंबर 6 …रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के फैंस के किया वादा

Last Updated:

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने अपने तमाम फैंस से इंडियन प्रीमियर लीग 2026 शुरू होने से पहले बड़ा वादा किया है. उन्होंने एक इवेंट के दौरान कहा, “मैं अपनी टीम की तरफ से आप सभी का धन्यवाद करना चाहता हूं. हर साल की तरह हमें सपोर्ट करते रहिए. हमें बहुत अच्छा लगता है. और बदले में, हम कोशिश करेंगे कि छठी ट्रॉफी आपके पास लेकर आएं. इस बार नंबर 6 आपके पास लाकर रखेंगे.”

Zoom

रोहित शर्मा ने फैंस से आईपीएल की छठी ट्रॉफी जीतने का वादा किया

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में उतरने से पहले रोहित शर्मा ने अपने फैंस का दिन बना दिया. मुंबई इंडियंस (MI) ने शनिवार को जियो वर्ल्ड गार्डन में एक फैन इवेंट ‘MI मिक्स’ का आयोजन किया. इसमें कप्तान हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा शामिल हुए. इस दौरान तीनों खिलाड़ियों ने फैंस से बातचीत की. इसमें रोहित ने फैंस से पहले से ज्यादा समर्थन करने की अपील की. बदले में उन्होंने फैंस को IPL 2026 में छठी ट्रॉफी दिलाने का वादा किया.

रोहित ने इवेंट के दौरान कहा, “मैं अपनी टीम की तरफ से आप सभी का धन्यवाद करना चाहता हूं. हर साल की तरह हमें सपोर्ट करते रहिए. हमें बहुत अच्छा लगता है. और बदले में, हम कोशिश करेंगे कि छठी ट्रॉफी आपके पास लेकर आएं. इस बार नंबर 6 आपके पास लाकर रखेंगे.”



Source link