उमरिया में 27 वाहनों से 8 हजार जुर्माना वसूला: हेलमेट न पहनने और बिना नंबर प्लेट के गाड़ी चलाने पर कार्रवाई – Umaria News

उमरिया में 27 वाहनों से 8 हजार जुर्माना वसूला:  हेलमेट न पहनने और बिना नंबर प्लेट के गाड़ी चलाने पर कार्रवाई – Umaria News




उमरिया जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस ने अपना अभियान तेज कर दिया है। रविवार को स्टेशन चौराहा पर विशेष चेकिंग चलाई गई, जिसमें बाइक सवारों के कागजात चेक करने के साथ-साथ बसों के इमरजेंसी गेट की भी जांच की गई। चेकिंग के दौरान बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) वाली गाड़ियों को रोककर उन पर जुर्माना लगाया गया। साथ ही, पुलिस ने वाहन मालिकों को समझाते हुए तुरंत नंबर प्लेट लगवाने के निर्देश दिए। रविवार को हुई इस कार्रवाई में कुल 27 वाहनों से लगभग 8 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। 20 दिनों में वसूला लाखों का जुर्माना पिछले 20 दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो जिले के अलग-अलग चौराहों और मुख्य रास्तों पर कुल 459 वाहनों की जांच की गई है। इस दौरान नियम तोड़ने वाले चालकों से अब तक 2 लाख 43 हजार 700 रुपए का जुर्माना लिया जा चुका है। अभियान के दौरान सबसे ज्यादा मामले ओवरलोडिंग, तेज रफ्तार, हेलमेट न पहनने और बिना नंबर प्लेट के गाड़ी चलाने के सामने आए हैं। बसों के सुरक्षा इंतजामों पर नजर पुलिस ने केवल छोटी गाड़ियों ही नहीं, बल्कि बसों की भी बारीकी से जांच की। खासकर बसों के इमरजेंसी गेट सही तरह से काम कर रहे हैं या नहीं, इसकी पड़ताल की गई। साथ ही चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया। लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई यातायात थाना प्रभारी ज्योति शुक्ला ने बताया कि वाहन चालकों को लगातार हेलमेट पहनने, तय रफ्तार में गाड़ी चलाने और सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखने के लिए कहा जा रहा है। उन्होंने साफ कर दिया है कि नियमों की अनदेखी करने वालों पर आगे भी इसी तरह जुर्माना लगाया जाएगा।



Source link