ऑटो से बैटरी चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार: घर के बाहर खड़े ऑटो से बैटरी और स्टेपनी लेकर भागा था, घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा – Sagar News

ऑटो से बैटरी चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार:  घर के बाहर खड़े ऑटो से बैटरी और स्टेपनी लेकर भागा था, घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा – Sagar News


सागर11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पुलिस गिरफ्त में चोर।

सागर जिले की मोतीनगर थाना पुलिस ने 19 मार्च की रात एक ऑटो रिक्शा से राइड कंपनी की बैटरी और स्टेपनी चोरी करने वाले 22 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

नई गल्लामंडी (खुरई रोड) क्षेत्र से हुई इस चोरी के मामले में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर संदेही को पकड़ा, जिसके कब्जे से चोरी गया सामान बरामद कर लिया गया है। मोतीनगर पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है।

रात 10.30 बजे घर के नीचे खड़ा किया था ऑटो

19 मार्च को फरियादी कमलेश बंजारे (36) पिता दयाराम बंजारे निवासी नई गल्लामंडी खुरई रोड, सागर ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कमलेश ने बताया कि वह रोजाना की तरह ऑटो चलाकर रात करीब 10.30 बजे घर वापस आया था।

उसने ऑटो को घर के नीचे रोड पर खड़ा कर दिया था। अगले दिन सुबह देखा तो ऑटो में लगी राइड कंपनी की बैटरी और स्टेपनी गायब थी। आसपास तलाश किया, लेकिन नहीं मिली। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया।

मुखबिर की सूचना पर पकड़ाया आरोपी, कबूला जुर्म

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने संदेही हन्नी उर्फ कल्लू चौरसिया (22) पिता राजू चौरसिया निवासी रामपुरा विजय टाकीज चौराहा को हिरासत में लिया। थाने लाकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात करना स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी गई बैटरी और स्टेपनी बरामद कर ली है।

थाना प्रभारी बोले- आरोपी को न्यायालय में पेश किया है

कार्रवाई को लेकर मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि, “ऑटो रिक्शा से बैटरी और स्टेपनी चुराने वाले आरोपी को पकड़ा है। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया है।”



Source link