ऑनलाइन शॉपिंग का रिफंड लेने गूगल पर सर्च किया नंबर: लिंक पर क्लिक करते खाते से उड़े 99 हजार रुपए; नर्मदापुरम में साइबर ठगी – narmadapuram (hoshangabad) News

ऑनलाइन शॉपिंग का रिफंड लेने गूगल पर सर्च किया नंबर:  लिंक पर क्लिक करते खाते से उड़े 99 हजार रुपए; नर्मदापुरम में साइबर ठगी – narmadapuram (hoshangabad) News




नर्मदापुरम के रसूलिया इलाके में ऑनलाइन शॉपिंग के बाद रिफंड पाने के चक्कर में एक महिला 99 हजार रुपए की साइबर ठगी का शिकार हो गई। महिला ने गूगल से कंपनी का कस्टमर केयर नंबर सर्च कर कॉल किया था, जिसके बाद जालसाजों ने रिफंड के नाम पर एक लिंक भेजी और उस पर क्लिक करते ही खाते से रकम कट गई। शिकायत मिलने के बाद देहात थाना पुलिस ने दो मोबाइल नंबर धारकों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। देहात थाने से मिली जानकारी के अनुसार, रसूलिया निवासी रुबी फौजदार ने एक ऑनलाइन कंपनी से कपड़े ऑर्डर किए थे। जब कपड़े नहीं आए, तो उन्होंने अपने पैसे वापस (रिफंड) लेने के लिए गूगल पर सर्च कर कस्टमर केयर का नंबर निकाला। रिफंड के लिए भेजी लिंक, क्लिक करते ही कटे पैसे रुबी ने जब सर्च किए गए नंबर पर कॉल किया, तो दूसरी तरफ बात कर रहे जालसाजों ने कहा कि वे पैसे वापस भेज देंगे, इसके लिए एक लिंक दे रहे हैं। जैसे ही रुबी ने जालसाजों द्वारा भेजी गई लिंक पर क्लिक किया, उनके बैंक खाते से 99 हजार रुपए कट गए। देहात पुलिस ने 2 मोबाइल नंबर धारकों पर दर्ज की FIR ठगी का अहसास होने पर पीड़िता ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। देहात थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मोबाइल नंबर 8282955076 और 8982011298 के धारकों पर धोखाधड़ी करने का केस दर्ज किया है। सायबर पुलिस की चेतावनी- सर्च इंजन पर मिलते हैं फर्जी नंबर सायबर पुलिस के अनुसार, ऑनलाइन साइट्स या गूगल सर्च में कई बार कंपनियों के कस्टमर केयर के नंबर फर्जी और धोखाधड़ी करने वाले होते हैं। इस मामले में भी ऐसा ही हुआ है। महिला ने जहां से कपड़े बुलाए थे, वो सही कंपनी थी, लेकिन रिफंड के लिए गूगल से जो नंबर निकालकर बात की गई, वह जालसाजों का था। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।



Source link