Last Updated:
Ujjain News: उज्जैन के फ्रीगंज क्षेत्र मे रहने वाली एक योगा टीचर अपनी अनोखी कला से दुनियाभर मे अपनी अलग पहचान बना रही हैं. ये उभरती कलाकार ने अब बाबा खाटू श्याम की ऐसी पेंटिंग बनाई जिसने वर्ल्ड रिकॉर्ड मे जगह बनाई है.
उज्जैन : महाकाल की नगरी उज्जैन की कलाकार इन दिनों सूक्ष्म कला में कमाल दिखा रहे हैं. इन प्रतिभाशाली कलाकार ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर न सिर्फ उज्जैन बल्कि मध्य प्रदेश का नाम रोशन किया है. बेहद छोटी-छोटी वस्तुओं पर शानदार चित्र बनाना आसान नहीं होता लेकिन उज्जैन की इस कलाकार ने अपनी मेहनत और धैर्य से इसे संभव कर दिखाया. हम बात कर रहे है उज्जैन की डॉ. मंजू तिवारी जो की पेशे से एक योगा टीचर है. लेकिन इन दिनों उनकी पेंटिंग की चर्चा दुनियाभर मे हो रही है.
फाइन आर्टस की विध्यार्थी मंजू तिवारी ने कदु के बीज पर बाबा खाटूश्याम जी का 1 से.मी. का चित्र 1 मिनिट 7 सेकंड में बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया हैं उक्त पेंटिंग अत्यंत सूक्ष्म ओर आकर्षक बिना मेग्नीफाइंग ग्लास के बनाई गई हैं यह रिकॉर्ड 2 मार्च को द वर्ल्ड वाइड बुक्स ऑफ रिकॉर्ड दर्ज किया गया हैं. जिसकी प्रसंसा अब पुरे उज्जैन मे हो रही है.
बचपन से शौक अब बनी पहचान
डॉ. मंजू बताती है कि मुझे ड्राइंग का शौक बचपन से है. जब मे छोटी थी जब भगवान की प्रतिमा देखकर उनको रंगों के माध्यम से कागज पर उतारने का प्रयास करती थी. अब मेरी बनाई हुईं पेंटिंग बड़े-बड़े प्रदर्शनियों मे लग चुकी है. ऐसे तो याद नही लेकिन अभी कुछ ही समय पहले करीब 10 अक्टूबर को दिल्ली की एक प्रदर्शनि मे योगेश्वर और योगि की पेंटिंग लगी थी. उसके बाद अभी फलकार मे भी मेरी पेंटिंग लगी हुईं है जिसमे राजस्थानी नत्य को पेंटिंग के माध्यम से मेने उकेरा है.
योग के माध्यम से कर रहे है लोगों का स्वास्थ ठीक
डॉ. मंजू तिवारी ने बताया कि लगातार भागदौड़ की जिंदगी मे हमें अपने लिए समय नही मिलता है. जिससे शरीर मे कई तरह की बीमारि भी देखने को मिलती है. शरीर को हमेशा स्वस्थ सही रखने के लिए योग रामबाण इलाज है. मे पिछले 2010 यानि 26 साल से योग सीखा रही हू. मेरे यहा सैकड़ो स्टूडेंट आते है. कई लोगों को स्वास्थ से कई बीमारि भी दूर हुईं है. इसी के साथ 3 अप्रैल से 8 अप्रैल तक भी मेरी पेंटिंग कालिकदास अकादमी मे लगेगी. डॉ. मंजू तिवारी बताती है मेने 5 डिग्री भी कर रखी है. जिसमे दो डिग्री आगरा यूनिवर्सिटी से करी है. पहली समाज शास्त्र उसी के साथ अर्थ शास्त्र उसके बाद उज्जैन मे दर्शन शास्त्र, योग और ड्राइंग मे भी डिग्री हासिल हुईं है. बचपन से ही मुझे ड्राइंग के साथ पढ़ने का भी शोक रहा है.
About the Author
7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह…और पढ़ें