पन्ना जिले के ककरहटी गांव के पास रविवार, 22 मार्च की शाम गाय की वजह से एक और सड़क हादसा हो गया। सड़क पर अचानक आई गाय को बचाने के चक्कर में बाइक फिसल गई, जिससे पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। 45 वर्षीय चिरंगी लाल अपने 20 साल के बेटे भोला आदिवासी के साथ मोटरसाइकिल से बाजार सब्जी लेने जा रहे थे। तभी अचानक एक गाय दौड़ती हुई उनकी बाइक के सामने आ गई। चिरंगी लाल ने गाय को बचाने के लिए जैसे ही अचानक ब्रेक मारे, बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। सिर और पैरों में आई गंभीर चोटें इस हादसे में दोनों के सिर, हाथ और पैरों में गहरी चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस बुलाई और उन्हें जिला अस्पताल पन्ना पहुँचाया। फिलहाल दोनों घायलों की हालत स्थिर है, लेकिन सिर में लगी चोट की वजह से डॉक्टर उनकी विशेष निगरानी कर रहे हैं। आवारा मवेशी बने जानलेवा स्थानीय लोगों ने कहा कि जिले में बेसहारा मवेशियों का जमावड़ा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। प्रशासन के दावों के बावजूद सड़कों पर घूमते ये जानवर राहगीरों के लिए काल साबित हो रहे हैं, जिससे आए दिन इस तरह की दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं।
Source link