गोदाम की जांच करने पहुंचे अधिकारी: गैस एजेंसी पर लगातार निगरानी, होम डिलीवरी में नियम पालन के निर्देश – Chhindwara News

गोदाम की जांच करने पहुंचे अधिकारी:  गैस एजेंसी पर लगातार निगरानी, होम डिलीवरी में नियम पालन के निर्देश – Chhindwara News




छिंदवाड़ा जिले में गैस वितरण व्यवस्था को लेकर प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। कलेक्टर हरेंद्र नारायन के निर्देश पर आपूर्ति विभाग की टीम ने खजरी रोड स्थित नाहर एलाइड गैस एजेंसी के गोदाम का औचक निरीक्षण किया। जिसमें जिला आपूर्ति अधिकारी गंगा कुमरे, एचपी गैस के सेल्स ऑफिसर अभिजीत सूर्यवंशी और सहायक आपूर्ति अधिकारी (शहरी) राघवेन्द्र सिंह लिल्हारे शामिल रहे। टीम ने गोदाम की व्यवस्था और गैस वितरण प्रक्रिया का जायजा लिया। बुकिंग के क्रम से ही होगी डिलीवरी निरीक्षण के दौरान एजेंसी संचालक को सख्त निर्देश दिए गए कि पंजीकृत उपभोक्ताओं को गैस रिफिल की होम डिलीवरी केवल बुकिंग के क्रम के आधार पर ही की जाए। यानी जिन उपभोक्ताओं ने पहले बुकिंग कराई है, उन्हें प्राथमिकता दी जाए। अलग-अलग क्षेत्रों में भी जांच टीम ने एजेंसी के डिलीवरी वाहनों की चंदनगांव, पटेल मंगल भवन और मोहन नगर क्षेत्रों में भी औचक जांच की। इस दौरान पाया गया कि कर्मचारी घर-घर जाकर गैस सिलेंडर की डिलीवरी कर रहे थे। कैश मेमो के अनुसार ही लें राशि अधिकारियों ने मौके पर मौजूद डिलीवरी कर्मचारियों को निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं से गैस रिफिल के लिए तय शुल्क ही लिया जाए और भुगतान कैश मेमो के अनुसार ही सुनिश्चित किया जाए। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गैस वितरण में किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी इस तरह के औचक निरीक्षण जारी रहेंगे।



Source link