ग्वालियर में न्यूनतम तापमान बढ़ा, ठंडी हवाएं जारी: उत्तरी भारत में सक्रिय सिस्टम के कारण बदला मौसम, मौसम वैज्ञानिकों ने जल्द सामान्य होने के आसार जताए – Gwalior News

ग्वालियर में न्यूनतम तापमान बढ़ा, ठंडी हवाएं जारी:  उत्तरी भारत में सक्रिय सिस्टम के कारण बदला मौसम, मौसम वैज्ञानिकों ने जल्द सामान्य होने के आसार जताए – Gwalior News




ग्वालियर में मौसम का मिजाज बदल रहा है। न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, हालांकि सर्द हवाओं के कारण अभी भी ठंडक महसूस हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, जल्द ही मौसम सामान्य हो जाएगा। रविवार को न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शनिवार सुबह यह 15.2 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, शनिवार का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा। उत्तरी भारत में सक्रिय सिस्टम के कारण बदला मौसम मौसम में यह बदलाव बीते दिनों हुई हल्की बारिश और उत्तरी भारत में सक्रिय एक सिस्टम के कारण देखा जा रहा है। हालांकि, अब तापमान के सामान्य होने की उम्मीद है। आज सुबह हल्के बादल छाए रहे, लेकिन 10 बजे तक धूप निकल आई। इसके बावजूद, ठंडी हवाओं के चलते धूप का असर कम महसूस हुआ। बदलते मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने की आवश्यकता है। डॉक्टरों के मुताबिक, इस दौरान बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। छोटे बच्चों को पूरे कपड़े पहनाकर रखें और सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं से बचने के लिए पानी उबालकर ठंडा करके पिएं। ठंडी हवाओं का दौर अभी भी जारी है, जो स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है।



Source link