जबलपुर के बरगी डेम में सिंचाई विभाग की दीवार गिरी: मजदूर की दबकर मौत, पुराने कार्यालय भवन को तोड़ने का काम चल रहा था – Jabalpur News

जबलपुर के बरगी डेम में सिंचाई विभाग की दीवार गिरी:  मजदूर की दबकर मौत, पुराने कार्यालय भवन को तोड़ने का काम चल रहा था – Jabalpur News




जबलपुर के बरगी नगर में बरगी डेम स्थित सिंचाई विभाग के पुराने कार्यालय की दीवार तोड़ने के दौरान रविवार सुबह एक हादसा हो गया। इस घटना में दीवार के मलबे में दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। मलबे से बाहर निकालने तक मौत जानकारी के अनुसार, सिंचाई विभाग के इस पुराने कार्यालय भवन को तोड़ने का कार्य चल रहा था। कार्य के दौरान अचानक दीवार ढह गई, जिसकी चपेट में नीचे काम कर रहे मजदूर धनीराम झारिया आ गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें मलबे से बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। ट्रैक्टर चालक छोटेलाल झारिया ने बताया कि वह सिंचाई विभाग के कर्मचारी नरहर पटेल का ट्रैक्टर चलाता है। उन्होंने जानकारी दी कि वे रोज की तरह सुबह ट्रैक्टर लेकर धनीराम के साथ काम पर पहुंचे थे। पुराने कार्यालय की दीवार गिराकर ईंट निकालने का काम किया जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना की सूचना मिलते ही बरगी नगर चौकी प्रभारी सरिता पटेल तत्काल मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।



Source link