बुरहानपुर की शाहपुर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में ढाई साल से फरार चल रहे एक आरोपी को रविवार को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। बुरहानपुर एसपी देवेंद्र कुमार पाटीदार ने आरोपी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। शाहपुर टीआई अभिषेक मिश्रा के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी बापू धनगर ने बताया कि उसकी पत्नी के संबंध पीड़ित जगदीश से हो गए थे। वर्ष 2023 में उसकी पत्नी तीन साल की बच्ची के साथ जगदीश के साथ चली गई थी। इसी कारण बापू, जगदीश से रंजिश रखता था और उसने यह वारदात की। आरोपी ने जगदीश को जान से मारने के उद्देश्य से ही उस पर हमला किया था। यह घटना वर्ष 2023 की है। ग्राम बक्खारी निवासी जगदीश अपने घर के बाहर खटिया पर लेटे थे। तभी दो बाइक पर कुछ लोग आए और जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से जगदीश के गले पर हमला किया। हालांकि, चोट उसके चेहरे पर आई थी। ढाई साल से फरार था आरोपी
घायल के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी की पहचान बापू पिता वासुदेव धनगर के रूप में हुई, जबकि अन्य आरोपियों के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली। तभी से बापू धनगर फरार था। पुलिस ने आरोपी की तलाश में उसके परिजनों से भी पूछताछ की थी, लेकिन उन्होंने कई महीनों से बापू के साथ न रहने की बात कही। साइबर सेल की मदद से आरोपी के मोबाइल नंबर की लोकेशन निकाली गई थी, जो 29 नवंबर 2023 की रात से बंद पाई गई। जगह जगह पुलिस ने दी दबिश
आरोपी बापू पिता वासुदेव धनगर की तलाश महाराष्ट्र के ग्राम पवन नगर वरणगांव, बोदवड ग्राम थोरगंन सावदा, कळमोदे, मनमाड, धुलिया, आदमपुर, कोल्हापुर, नसीराबाद में की गई। एक टीम ग्राम निमगांव पहुंची जहां आरोपी का मजदूरी करना पाया। आरोपी की तलाश खेतों, जंगल में करने पर जंगल में आरोपी बापू धनगर को काफ़ी मशक़्क़त के बाद व स्थानीय पुलिस की मदद से पकड़ने में पुलिस की टीम को सफलता मिल सकी। आरोपी से पुलिस की टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है। उसके साथ जो अन्य आरोपी थे उनके बारे में जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में शाहपुर थाना उप निरीक्षक अजय सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक मनोज मोरे, प्रधान आरक्षक गणेश पाटील, सायबर सेल आरक्षक दुर्गेश पटेल, आरक्षक ललित चौहान, आरक्षक सत्यपाल बोपचे, शक्तिसिंह, महाराष्ट्र पुलिस के थाना नसीराबाद जिला जलगांव के पुलिस उपनिरीक्षक रवीन्द्र तायडे व चन्द्रकांत पाटिल की भी मुख्य भूमिका रही।
Source link