धूप में भी फसल होगी हरी-भरी, ये सिंचाई का तरीका देगा डबल लाभ, एक्सपर्ट से जानें पूरी डिटेल

धूप में भी फसल होगी हरी-भरी, ये सिंचाई का तरीका देगा डबल लाभ, एक्सपर्ट से जानें पूरी डिटेल


होमताजा खबरकृषि

गर्मी के मौसम में इस तकनीक से करें फसलों की सिंचाई, मिलेगा डबल प्रोडक्शन

Last Updated:

Micro Sprinklers And Sprinkler Systems: गर्मी के मौसम में कौन सी सिंचाई ठीक रहती है आज के समय में किस तरह की तकनीक का उपयोग करके पानी को बचाया जा सकता है और इसी बर्बाद होने वाली पानी का किसी दूसरी जगह पर इस्तेमाल करके ज्यादा फसल से ज्यादा उत्पादन और इनकम को बढ़ा सकते हैं.

Micro Sprinklers And Sprinkler Systems: गर्मी के सीजन में सब्जी मसाला के अलावा मूंग उड़द मूंगफली तिल जैसी फसलों की खेती की जाती है लेकिन किसी भी तरह की फसल से गर्मी में अच्छा उत्पादन लेने के लिए उनके लिए पर्याप्त पानी यानी की सिंचाई एक महत्वपूर्ण जरूरत होती है तो किसान भाइयों को किस तरह से पानी का प्रबंध करना है गर्मी के मौसम में कौन सी सिंचाई ठीक रहती है आज के समय में किस तरह की तकनीक का उपयोग करके पानी को बचाया जा सकता है और इसी बर्बाद होने वाली पानी का किसी दूसरी जगह पर इस्तेमाल करके ज्यादा फसल से ज्यादा उत्पादन और इनकम को बढ़ा सकते हैं यह जानने की कोशिश करते हैं

सागर के कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर के एस यादव बताते हैं कि खेती करने के लिए पानी अपनी बुनियादी समस्या है और खेती करने वाले किसान भाई ध्यान दें कि गर्मी के मौसम में वह खुला पानी तो बिल्कुल न दे, खेत में खुला पानी छोड़कर बिल्कुल भी ना दें अगर आपके पास पानी है तालाब का है तो आप खेत में छोटी-छोटी क्यारी बना सकते हैं, खास करके मूंग उड़द तिल जैसी फसलों में यह अपना सकते हैं सब्जियों में भी ऐसा कर सकते हैं लेकिन इसको ना करें तो बहुत अच्छा है.

माइक्रो स्प्रिंकलर और स्प्रिंकलर सिस्टम
इसके बदले में माइक्रो स्प्रिंकलर और स्प्रिंकलर सिस्टम से सुबह शाम के समय सिंचाई करते हैं तो बहुत अच्छा रहता है इससे हमारे पानी की बचत होती है दूसरी पद्धति में अगर मूंग उड़द और इकोनॉमिकल क्रॉप की बात करें तो इसमें चाहे सब्जी हो फल हो चाहे पेड़ की बात करें इन सभी में मल्चिंग जरूर अपनाएं इस समय गेहूं की कटाई चल रही है तो इसका जो डंठल है ज्यादातर लोग इसको नवाई में जला देते हैं उसको काट ले और इस डेंटल को बीच-बीच में जो जगह होती है चारों तरफ से उसको ढक दें अगर आपको यह नहीं मिलती है तो ऐसा खरपतवार जिसमे बीज नहीं हो उसको चारों तरफ फैला दें इससे नमी की काफी बचत होती है और जब वर्षा ऋतु आती है तो जब पहले पानी गिरता है उसे समय एक यूरिया डाल दें या डीकंपोजर डाल दें इसका छिड़काव कर दें तो इसे सरकार के यह पूरा ऑर्गेनिक कार्बन बन जाएगा तो हमारी वर्ष वाली फसल के लिए बहुत अच्छी पोषक तत्व मिलेंगे

जब आप मल्चिंग खेत में डालते हैं तो इसमें ड्रिप सिस्टम का उपयोग करें सब्जियों को काफी दूर-दूर पर लगाते हैं उसमें मल्चिंग का उपयोग करते हैं तो इसकी वजह से हमारी पानी की काफी बचत होती है जिसे हम और अधिक खेती में उपयोग कर सकते हैं.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें



Source link