नवरात्रि में सपने में मां दुर्गा के दर्शन के अलग-अलग अर्थ, शुभ-अशुभ संकेत

नवरात्रि में सपने में मां दुर्गा के दर्शन के अलग-अलग अर्थ, शुभ-अशुभ संकेत


Last Updated:

Chaitra Navratri 2026: स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति को सपने में मां दुर्गा के दर्शन होते हैं, तो इसे बेहद मंगलकारी संकेत माना जाता है. यह दर्शाता है कि जीवन से जल्द परेशानियां और दुख समाप्त होने वाले हैं.

उज्जैन. हिंदू धर्म में कई प्रकार के शास्त्रों का उल्लेख मिलता है, जिनमें स्वप्न शास्त्र का भी विशेष महत्व माना गया है. माना जाता है कि नींद में देखे गए सपने केवल कल्पना नहीं होते बल्कि उनका गहरा संकेत और अर्थ भी होता है. खासतौर पर चैत्र नवरात्रि के पावन दिनों में यदि किसी को सपने में मां दुर्गा या मां जगदंबा के दर्शन हो जाएं, तो इसे अत्यंत शुभ संकेत माना जाता है. हालांकि इस बात को समझना बेहद जरूरी है कि माता किस स्वरूप में दिखाई दी हैं. उनके हर रूप का अलग-अलग अर्थ और संकेत होता है, जो व्यक्ति के जीवन और भविष्य से जुड़ा हो सकता है. उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, स्वप्न में माता के विभिन्न रूपों के दर्शन जीवन में आने वाले सुख-दुख, सफलता और परिवर्तन की ओर इशारा करते हैं, इसलिए इन संकेतों को समझना बेहद महत्वपूर्ण होता है.

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति को सपने में मां दुर्गा के दर्शन होते हैं, तो इसे अत्यंत मंगलकारी संकेत माना जाता है. यह दर्शाता है कि जीवन में चल रही परेशानियां और दुख धीरे-धीरे समाप्त होने वाले हैं. साथ ही यह सपना सुख, शांति और सकारात्मक बदलाव आने का संकेत भी देता है. यदि किसी व्यक्ति को स्वप्न में मां दुर्गा लाल वस्त्र धारण किए हुए और प्रसन्न मुद्रा में मुस्कुराती नजर आएं, तो यह बेहद शुभ संकेत माना जाता है. यह दर्शाता है कि आने वाले समय में जीवन में सकारात्मक बदलाव होने वाले हैं. ये बदलाव व्यक्तिगत जीवन, करियर और व्यापार सभी क्षेत्रों में उन्नति और सुख-समृद्धि लेकर आ सकते हैं.

शेर दहाड़ता नजर आए, तो…
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति को सपने में मां दुर्गा शेर पर सवार दिखाई देती हैं, तो यह भी अत्यंत शुभ संकेत माना जाता है. इसका अर्थ होता है कि जीवन की परेशानियां जल्द समाप्त होने वाली हैं. वहीं अगर शेर क्रोधित होकर दहाड़ता नजर आए, तो यह आने वाली चुनौतियों और कठिन समय की ओर इशारा करता है. स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति को सपने में मां दुर्गा सोलह श्रृंगार में सजी हुई दिखाई दें, तो यह बेहद शुभ संकेत माना जाता है. इसका अर्थ है कि जिन लोगों के विवाह में बाधाएं आ रही हैं, उनकी शादी के योग जल्द बन सकते हैं. वहीं विवाहित लोगों के जीवन में चल रहे पारिवारिक विवाद और तनाव भी समाप्त होने के संकेत मिलते हैं. नवरात्रि में अगर माता दुर्गा आपको क्रोधित रूप में दिखें, तो इसे अच्छा सपना नहीं माना जाता. इस सपने का अर्थ है कि आप सही मार्ग पर नहीं हैं. ऐसा सपना आने के बाद आपको माता रानी से क्षमा मांगनी चाहिए और धर्म के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.



Source link