नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला ममेरा भाई वृंदावन में गिरफ्तार: शिवपुरी से बहला-फुसलाकर यूपी ले गया था आरोपी; 5 दिन बाद मिली लड़की – Shivpuri News

नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला ममेरा भाई वृंदावन में गिरफ्तार:  शिवपुरी से बहला-फुसलाकर यूपी ले गया था आरोपी; 5 दिन बाद मिली लड़की – Shivpuri News




शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र से लापता हुई एक 15 वर्षीय नाबालिग को वृंदावन से बरामद कर लिया गया है। नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में उसके 26 वर्षीय ममेरे भाई को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने 21 मार्च को यह कार्रवाई की। करैरा थाना प्रभारी विनोद छावई ने बताया कि पीड़िता के परिजनों ने 17 मार्च को पुलिस को सूचना दी थी कि उनकी नाबालिग बेटी 16 मार्च से लापता है। इसके बाद पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि नाबालिग का ममेरा भाई भी उसी दिन से लापता था। सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन की जांच के बाद पुलिस को उनकी वृंदावन में होने की जानकारी मिली। तत्काल एक पुलिस टीम वृंदावन रवाना की गई। वृंदावन पहुंचने पर पुलिस ने नाबालिग को बरामद कर आरोपी ममेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया। नाबालिग ने अपने बयानों में बताया कि उसे बहला-फुसलाकर वृंदावन लाया गया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में बढ़ोतरी की है।



Source link