बदमाश ने पैर छूकर आशीर्वाद लिया, बुजुर्ग की जेब काटी: कटनी में इंजीनियर के साढ़े 12 हजरा रुपए की चुराए, बाइक से भागा आरोपी – Katni News

बदमाश ने पैर छूकर आशीर्वाद लिया, बुजुर्ग की जेब काटी:  कटनी में इंजीनियर के साढ़े 12 हजरा रुपए की चुराए, बाइक से भागा आरोपी – Katni News




कटनी में शनिवार शाम करीब 6:30 बजे मईजी नदी के पास एक शातिर लड़के ने 65 साल के बुजुर्ग राजेंद्र कुमार निगम के पहले तो पैर छुए, फिर जबरदस्ती गले लग गया और इसी बहाने उनकी जेब से 12,500 रुपए पार कर दिए। यह पूरी नौटंकी पास के सीसीटीवी (CCTV) में कैद हो गई है। जिसका वीडियो रविवार को सामने आया है। जबलपुर के रहने वाले राजेंद्र जी अपनी बहन के घर से लौट रहे थे। जब वे एक पान की दुकान पर रुके, तभी काली पल्सर से एक लड़का आया और जान-पहचान निकालने का नाटक करने लगा। उसने पहले तो बुजुर्ग के पैर छुए और फिर उन्हें गले लगा लिया। इसी बीच उसने बुजुर्ग की जेब में हाथ साफ किया और 500-500 के 24 नोट निकाल लिए। जब तक बुजुर्ग कुछ समझ पाते, वह बाइक भगाकर रफूचक्कर हो गया। पुलिस का सुस्त रवैया बुजुर्ग ने तुरंत 112 पर फोन किया, लेकिन पास ही मौजूद खिरहनी चौकी से पुलिस की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। जब वे खुद चौकी गए, तो वहां के स्टाफ ने सादे कागज पर एप्लिकेशन तो ले ली, लेकिन कोई रसीद (पावती) तक नहीं दी। पुलिस बोली- “ये लूट नहीं, चोरी है” सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि लड़के ने कैसे हाथ मारा, लेकिन चौकी इंचार्ज का कहना है कि यह मामला लूट का नहीं बल्कि चोरी का है। फिलहाल पुलिस फुटेज के आधार पर लड़के को ढूंढने की बात कह रही है।



Source link