बुध के मार्गी होने से चमकेगी 3 राशियों की किस्मत, सफलता का सुनहरा दौर शुरू

बुध के मार्गी होने से चमकेगी 3 राशियों की किस्मत, सफलता का सुनहरा दौर शुरू


Last Updated:

Ujjain News: तुला राशि के जातकों के लिए बुध का यह परिवर्तन जीवन में तरक्की और नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा. विदेश यात्रा की संभावना प्रबल बन रही है. लंबे वक्त से रुके दस्तावेज या वीजा संबंधी काम अब पूरे हो सकते हैं.

उज्जैन. ज्योतिष के अनुसार बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, व्यापार और शिक्षा का प्रमुख कारक माना जाता है. जब भी बुध की चाल में परिवर्तन होता है, तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलता है. बुध कुंभ राशि में वक्री अवस्था में थे और 21 मार्च को देर रात लगभग एक बजे यह इसी राशि में मार्गी हो गए. खास बात यह है कि कुंभ राशि में पहले से ही मंगल और राहु विराजमान हैं, जिससे इस परिवर्तन का प्रभाव और भी खास हो जाता है. बुध के सीधी चाल चलने से कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने के प्रबल संकेत हैं. करियर, व्यापार और आर्थिक मामलों में नई संभावनाएं बन सकती हैं, साथ ही रुके हुए काम भी गति पकड़ सकते हैं. इस दौरान तीन राशियों के जातकों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है. उनके लिए यह समय तरक्की, सफलता और नए अवसरों का द्वार खोल सकता है. आइए जानते हैं उज्जैन के ज्योतिष आचार्य आनंद भारद्वाज से कि किन राशियों को इस परिवर्तन से लाभ होगा.

मेष- इस राशि के जातकों के लिए यह शुभ संयोग जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. घर-परिवार में चल रही परेशानियां और पुराने विवाद खत्म होने के संकेत हैं, जिससे रिश्तों में प्रेम और समझ बढ़ेगी. सामाजिक स्तर पर आपकी प्रतिष्ठा मजबूत होगी और लोगों के बीच सम्मान मिलेगा. यदि आप किसी इंटरव्यू, परीक्षा या प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं, तो यह समय आपके पक्ष में रह सकता है. मेहनत का पूरा फल मिलने की संभावना है और सफलता आपके कदम चूम सकती है. इसके साथ ही संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मन को खुशी दे सकती है. कुल मिलाकर यह समय प्रगति और खुशियों से भरा रहने वाला है.

मिथुन- इस राशि के लोगों के लिए यह शुभ संयोग बेहद लाभकारी रहने वाला है. लंबे समय से परेशान कर रहे विरोधियों पर विजय मिलने के संकेत हैं. पारिवारिक संपत्ति से जुड़े विवाद सुलझ सकते हैं, जिससे घर का माहौल सकारात्मक बनेगा. परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की संभावना है. संतान की इच्छा रखने वाले दंपतियों को खुशखबरी मिल सकती है. वहीं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं.

तुला- इस राशि के जातकों के लिए बुध का यह परिवर्तन जीवन में उन्नति और नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा. विदेश यात्रा की संभावना प्रबल है. लंबे समय से रुके दस्तावेज या वीजा संबंधी काम अब पूरे हो सकते हैं. आर्थिक रूप से यह समय लाभदायक रहेगा. नई इनकम के सोर्स मिल सकते हैं. कामकाज में भी उन्नति दिखेगी. जो लोग लंबे समय से रोजगार की तलाश में थे, उन्हें नौकरी मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.



Source link