भोपाल में फिजियोथेरेपिस्ट ने लगाई फांसी: सुसाइड नोट में लिखा खुद से परेशान होकर जान दे रहा हूं, सब खुश रहना – Bhopal News

भोपाल में फिजियोथेरेपिस्ट ने लगाई फांसी:  सुसाइड नोट में लिखा खुद से परेशान होकर जान दे रहा हूं, सब खुश रहना – Bhopal News




भोपाल के कटारा हिल्स की फार्चून सौम्या अटलांटिस कॉलोनी में रविवार सुबह फिजियोथेरेपिस्ट ने घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस को उनके पास से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उन्होंने खुद से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी है। साथ ही सभी लोगों को खुश रहने की बात भी लिखी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जप्त सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग जांच कराई जाएगी। पुलिस के मुताबिक फार्चून सौम्या अटलांटिस निवासी विवेक डेहरिया पुत्र प्रेमलाल डेहरिया (40) फिजियोथेरेपिस्ट थे। वह प्राइवेट प्रेक्टिस करते थे। परिवार में पत्नी और एक दो साल की बेटी है। माता-पिता व अन्य परिजन बैतूल में रहते हैं। रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे पत्नी ने विवेक को कमरे में फांसी के फंदे पर लटका देखा। पत्नी की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और फंदे से उतारकर अस्ताल ले गए। पूर्व में ही उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस का कहना है कि अस्पताल से मिली सूचना के बाद पुलिस शुरुआती कार्रवाई करने के बाद मृतक के घर पहुंची। वहां एक सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं किया गया है। उसमें लिखा है कि खुद से परेशान होकर मैं अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा हूं। सब लोग खुश रहना। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव बैतूल लेकर चले गए थे। पीएम रिपोर्ट आने के बाद विस्तृत बयान दर्ज किए जाएंगे। उसके बाद ही कारण सामने आने की उम्मीद है।



Source link