मऊगंज की बेटी समीक्षा द्विवेदी बनीं IAS: विधायक प्रदीप पटेल ने घर पहुंचकर दी बधाई, दो बार चूकीं, तीसरी बार में सफलता – Mauganj News

मऊगंज की बेटी समीक्षा द्विवेदी बनीं IAS:  विधायक प्रदीप पटेल ने घर पहुंचकर दी बधाई, दो बार चूकीं, तीसरी बार में सफलता – Mauganj News




मऊगंज जिले के डगडौआ गांव की बेटी समीक्षा द्विवेदी ने यूपीएससी (UPSC) परीक्षा में देशभर में 56वीं रैंक लाकर इलाके का नाम रोशन कर दिया है। रविवार शाम बीजेपी विधायक प्रदीप पटेल उनके घर पहुंचे और फूलों का गुलदस्ता देकर उन्हें इस कामयाबी की बधाई दी। समीक्षा पिछले 4-5 साल से दिल्ली में रहकर कड़ी मेहनत कर रही थीं। इससे पहले भी वे दो बार इंटरव्यू तक पहुंची थीं, लेकिन फाइनल लिस्ट में नाम नहीं आ पाया था। हार न मानते हुए उन्होंने अपनी तैयारी जारी रखी और इस बार टॉपर्स की लिस्ट में जगह बना ली। समीक्षा ने चेन्नई से बीटेक और फिर आईआईटी कानपुर से एमबीए किया है। पिता भोपाल में अधिकारी, गांव में जश्न समीक्षा के पिता श्रीनिवास द्विवेदी भोपाल में एमपी पॉपुलेशन बोर्ड में क्षेत्रीय अधिकारी हैं। बेटी की इस उपलब्धि की खबर मिलते ही गांव में मिठाई बांटी गई और जश्न का माहौल बन गया। विधायक प्रदीप पटेल ने कहा कि समीक्षा की यह सफलता क्षेत्र की दूसरी बेटियों के लिए एक बड़ी प्रेरणा है।



Source link