Last Updated:
महज 14 साल की उम्र में इंडियन प्रीमियर लीग में डेब्यू करके रिकॉर्ड बनाने वाले वैभव सूर्यवंशी पर इस सीजन भी सबकी नजर रहेगी. उनसे जब आईपीएल 2026 के टारगेट के बारे में पूछा गया तो इस युवा खिलाड़ी ने ऐसा जवाब दिया जिसने हर किसी को हंसने पर मजबूर कर दिया. टूर्नामेंट से पहले स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के साथ मीडिया के बात करने पहुंचे वैभव सवालों को टालने का हुनर भी सीख रहे हैं.
वैभव सूर्यवंशी ने मीडिया से की बात, जडेजा पास में बैठे थे
नई दिल्ली. क्रिकेट की दुनिया में नई सनसनी बनकर उभरे वैभव सूर्यवंशी पर इस इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान सबकी नजर रहेगी. पिछले सीजन में तूफानी शतक जमाने के बाद से अपना फॉर्म जारी रखा है. फरवरी में अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइलन में 175 रन की तूफानी पारी खेलने वाले वैभव से इस बार के आईपीएल में ऐसी ही पारी की उम्मीद है. राजस्थान रॉयल्स के एक इवेंट में उनकी बल्लेबाजी की प्रतिभा ही नहीं, बल्कि हाजिर जवाबी ने सबका ध्यान खींच गई.
वैभव सूर्यवंशी से जब आईपीएल 2026 के टारगेट के बारे में पूछा गया तो इस युवा खिलाड़ी ने ऐसा जवाब दिया जिसने हर किसी को हंसने पर मजबूर कर दिया. टूर्नामेंट से पहले स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के साथ मीडिया के बात करने पहुंचे वैभव सवालों को टालने का हुनर भी सीख रहे हैं.