रतलाम में तेज रफ्तार एंबुलेंस रेलिंग तोड़कर नाले में गिरी: ड्राइवर और सवार लड़की मौके से भागे – Ratlam News

रतलाम में तेज रफ्तार एंबुलेंस रेलिंग तोड़कर नाले में गिरी:  ड्राइवर और सवार लड़की मौके से भागे – Ratlam News




रतलाम के देवरा देवनारायण नगर में रविवार रात तेज रफ्तार एंबुलेंस नाले में जा गिरी। एंबुलेंस में ड्राइवर के साथ एक लड़की सवार थी। दोनों बचकर निकल मौके से भाग गए। हादसे के समय नाले की रेलिंग पर रहवासी मौजूद नहीं थे, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। एंबुलेंस राजस्थान पासिंग है, जिसका नंबर क्रमांक आरजे 18 PA 6317 है। रहवासियों ने बताया कि एंबुलेंस तेज रफ्तार में थी। ड्राइवर लहराते हुए चला रहा था, जिस जगह नाला है वह मोड़ वाला क्षेत्र है। रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिरी एंबुलेंस
एंबुलेंस रेलिंग तोड़ते हुए नीचे आगे के मुंह की तरफ जा गिरी। एंबुलेंस का आधा हिस्सा नाले में था तो पीछे का हिस्सा ऊपर था। फिलहाल एंबुलेंस नाले में। पुलिस मौके पर पहुंची है। एंबुलेंस को निकालने के लिए क्रेन बुलाई जा रही है। सीएसपी और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे
सूचना पर सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, थाना औद्योगिक प्रभारी सत्येंद्र रघुवंशी समेत अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंचा। क्षेत्रीय पार्षद पति हितेश पेमाल ने बताया कि रहवासियों की सूचना पर मैं मौके पर पहुंचा। एंबुलेंस में ड्राइवर के साथ एक लड़की सवार थी, दोनों बच गए। लोगों ने रोकने की कोशिश की वह गाड़ी छोड़ के भाग गए। प्रतिदिन लोग नाले की रेलिंग के पास बैठे रहते हैं। लेकिन घटना के समय कोई नहीं था। घटना के प्रत्यक्षदर्शी हर्ष ने बताया मेरा घर सामने है। घर की पहली मंजिल पर खड़ा था अचानक से एंबुलेंस तेज रफ्तार में आकर नाले में जा गिरी। लोगों की मदद से ड्राइवर व उसमें सवार लड़की को बाहर निकाला। लेकिन दोनों मौके पर नहीं रुके और यहां से चले गए। एंबुलेंस प्राइवेट बताई जा रही है। देखिए तस्वीरें…



Source link