शाजापुर में होटल कर्मचारी का मिला शव: सहकर्मी बोले- रात खाना खाकर सोने गया था, सुबह मिली लाश – shajapur (MP) News

शाजापुर में होटल कर्मचारी का मिला शव:  सहकर्मी बोले- रात खाना खाकर सोने गया था, सुबह मिली लाश – shajapur (MP) News




शाजापुर जिले के सुनेरा थाना क्षेत्र स्थित धारिया होटल में एक कर्मचारी का शव संदिग्ध अवस्था में मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल शाजापुर भेजा गया। सुनेरा थाना प्रभारी अंकित मुकाती ने बताया कि मृतक की पहचान 40 वर्षीय सीताराम सीता पर्वत के रूप में हुई है, जो होटल में कर्मचारी था। रविवार दोपहर करीब 1 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। खाना खाकर सोया था होटम कर्मचारियों के अनुसार, सीताराम शनिवार शाम खाना खाने के बाद सोने चला गया था। रविवार सुबह जब उसके सहकर्मी उसे जगाने पहुंचे, तो वह मृत अवस्था में पाया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।



Source link