श्रीलंका के कप्तान शनाका ने मारी पाकिस्तान सुपर लीग को लात

श्रीलंका के कप्तान शनाका ने मारी पाकिस्तान सुपर लीग को लात

Last Updated:

खबरों की माने तो श्रीलंका के कप्तान शनाका इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेलने की अटकलें तेज हो गई हैं. माना जा रहा है कि वह किसी चोटिल खिलाड़ी की जगह IPL में शामिल हो सकते हैं. हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक शनाका IPL की उन फ्रेंचाइजियों से बातचीत कर रहे हैं, जिन्हें चोटिल खिलाड़ियों के लिए रिप्लेसमेंट की जरूरत है.

Zoom

दासुन शनाका ने इंडियन प्रीमियर लीग के लिए पाकिस्तान सुपर लीग से नाम लिया वापस – रिपोर्ट

नई दिल्ली. दुनिया की सबसे पॉपुलर टी20 टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग को देखकर पाकिस्तान ने भी ऐसे ही टी20 लीग शुरू की थी. इतने सालों के बाद भी पाकिस्तान सुपर लीग पर विदेशी खिलाड़ियों को भरोसा नहीं हुआ और नाम वापस लेकर सभी भारत में खेलने आ रहे हैं.  जानकारी के मुताबिक श्रीलंका के ऑलराउंडर दासुन शनाका ने पीएसएल से अपना नाम वापस ले लिया है. उन्होंने आईपीएल में खेलने की वजह से यह फैसला लिया है.

खबरों की माने तो श्रीलंका के कप्तान शनाका इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेलने की अटकलें तेज हो गई हैं. माना जा रहा है कि वह किसी चोटिल खिलाड़ी की जगह IPL में शामिल हो सकते हैं. हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक शनाका IPL की उन फ्रेंचाइजियों से बातचीत कर रहे हैं, जिन्हें चोटिल खिलाड़ियों के लिए रिप्लेसमेंट की जरूरत है.

राजस्थान रॉयल्स उन टीमों में शामिल है, जिन्हें खिलाड़ियों की उपलब्धता को लेकर चिंता है. खबर है कि इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण उपलब्ध नहीं हैं. ऐसे में तेज गेंदबाजी करने वाले ऑलराउंडर शनाका को उनके विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है.

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

Source link