पन्ना टाइगर रिजर्व (PTR) में बाघों का कुनबा इस कदर बढ़ गया है कि अब ये शानदार नजारे सड़कों पर भी आम होने लगे हैं। हाल ही में पन्ना-अमानगंज रोड पर बाघ के तीन नन्हे शावकों को सड़क किनारे मस्ती करते देखा गया, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर छाया हुआ है। यह वाकया इटवांकला मोड़ के पास का है। वहां से गुजर रहे रिंकू द्विवेदी ने जब सड़क किनारे तीन शावकों को बिना किसी डर के खेलते देखा, तो उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रोक ली। वीडियो में तीनों शावक एक-दूसरे के साथ लुका-छिपी खेलते और मजे करते नजर आ रहे हैं। इस दुर्लभ नजारे को देखकर वहां से गुजरने वाले राहगीर भी रोमांचित हो उठे। आबादी बढ़ने से सड़कों पर आ रहे बाघ जानकारों का कहना है कि पन्ना टाइगर रिजर्व के बफर जोन में बाघों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अपनी नई टेरिटरी (इलाका) बनाने की तलाश में ये बाघ अब मुख्य सड़कों और रिहायशी इलाकों के करीब दिखने लगे हैं। रोमांच के साथ बढ़ी चिंता भी सड़क पर बाघों की मौजूदगी जितनी रोमांचक है, उतनी ही खतरनाक भी। तेज रफ्तार गाड़ियां इन शावकों के लिए जानलेवा साबित हो सकती हैं। वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट्स ने ड्राइवरों से अपील की है कि जंगल वाले रास्तों पर गाड़ी धीरे चलाएं ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।
Source link