दमोह जिले के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व क्षेत्र के धनेटा गांव में रविवार शाम एक सियार ने घर के आंगन में घुसकर पांच लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में दो बच्चों सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल इलाज के लिए तेंदूखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। घटना की सूचना टाइगर रिजर्व प्रबंधन और झलौन वन विभाग को दी गई। झलौन रेंज के धनेटा गांव में हुई इस घटना में सियार ने दो बच्चों सहित पांच लोगों को निशाना बनाया। वन विभाग के अमले के मौके पर पहुंचने से पहले ही सियार जंगल की ओर भाग गया। यह पहली घटना नहीं है; इससे पहले सोमखेड़ा गांव में भी सियार द्वारा हमला किया गया था। गर्मी के मौसम में वन्य प्राणी भोजन और पानी की तलाश में अक्सर जंगलों से निकलकर ग्रामीण इलाकों की ओर आ जाते हैं, जिससे ग्रामीणों पर हमले की घटनाएं बढ़ जाती हैं। शिक्षक कैलाश मरकाम ने बताया कि रविवार शाम करीब 5 बजे सियार अचानक गांव में घुस आया। उसने हमला कर दिया। इसमें दो बच्चों सहित पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों में सुनील (28) पिता बिहारी पटेल निवासी ससना, आवेद (30) पिता वाहेद खान निवासी धनेटा, गनेश (13) पिता राजकुमार पटेल निवासी धनेटा, जवाहर सिंह मरावी (69) वर्ष निवासी धनेटा, धनराज (9) पिता कैलाश मरकाम निवासी तेंदूखेड़ा घायल हुए हैं। घायल बोला- सियार ने अचानक किया हमला घायल धनराज ने बताया कि वह अपने मामा के घर धनेटा आया था। आंगन में अचानक से सियार ने हमला कर दिया। बचाने के दौरान सियार ने आंगन में मौजूद सभी लोगों पर हमला कर दिया।
घायलों ने बताया कि बचाव किया जिसमें जंगली जानवर ने उनके हाथ, पैर, कमर सहित कई जगह काट लिया है। झलौन रेंजर सतीश मसीह ने बताया कि धनेटा गांव में सियार के हमले की सूचना मिली थी। घायलों का आवेदन आते ही नियम अनुसार सहायता राशि दी जाएगी।
Source link