सीधी जिले में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने 20 और 21 मार्च को सघन जांच अभियान चलाकर चार वाहनों को जब्त किया। यह कार्रवाई खनिज निरीक्षक देवेंद्र महोबे के नेतृत्व में कुसमी, मड़वास, मझौली और रामपुर नैकिन तहसील क्षेत्रों में की गई। खनिज निरीक्षक देवेंद्र महोबे ने बताया कि 20 और 21 मार्च की देर रात ग्राम कुसमी स्थित गोपद नदी के पास जांच के दौरान दो टाटा 407 वाहनों (क्रमांक MP53GA2418 और MP53GA2226) को रोका गया। इन वाहनों में अवैध रूप से रेत का परिवहन किया जा रहा था और चालक वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद वाहन चालक करुणानिधि मिश्रा (निवासी ग्राम भगवार) और शनि तिवारी (निवासी ग्राम बड़वाही) के कब्जे से दोनों वाहनों को खनिज सहित जब्त कर थाना कुसमी पुलिस की अभिरक्षा में सौंप दिया गया। इसी क्रम में, कुसमी-भदौरा मार्ग पर तहसील मड़वास क्षेत्र में भी खनिज विभाग की टीम ने कार्रवाई की। यहां एक ट्रैक्टर-ट्रॉली (क्रमांक MP53ZD0705) और एक हाईवा (क्रमांक MP53HA2184) को पकड़ा गया। इन वाहनों में भी अवैध रेत का परिवहन हो रहा था। मौके पर मौजूद चालक शिवम कुमार साहू (निवासी ग्राम गुड्डूवाधर) और रामसुंदर पनिका (निवासी ग्राम पड़री) भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। दोनों वाहनों को रेत सहित जब्त कर थाना मड़वास और टिकरी चौकी पुलिस की अभिरक्षा में सुपुर्द किया गया है।
Source link