सैमसन से विकेटकीपिंग नहीं करवाएगी CSK, इस तस्वीर से समझें धोनी का प्लान

सैमसन से विकेटकीपिंग नहीं करवाएगी CSK, इस तस्वीर से समझें धोनी का प्लान


होमखेलक्रिकेट

सैमसन से विकेटकीपिंग नहीं करवाएगी CSK, इस तस्वीर से समझें धोनी का प्लान

Last Updated:

will sanju samson be csk wicketkeeper in ipl 2026? आईपीएल 2026 के आगाज से पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक तस्वीर ने फैंस के बीच खलबली मचा दी है, जिससे यह संकेत मिल रहे हैं कि संजू सैमसन टीम में होने के बावजूद दस्ताने नहीं पहनेंगे. सीएसके के लिए खेल चुके दिग्गज स्पिनर आर अश्विन की भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जिसमें इसी के संकेत मिल रहे हैं. ऐसा माना जा रहा है कि टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ही इस भूमिका में नजर आने वाले हैं.

Zoom

क्या है चेन्नई सुपर किंग्स और धोनी का प्लान?

नई दिल्ली. संजू जब से सीएसके का हिस्सा बने हैं, तब से एक सवाल को लेकर आम क्रिकेट फैंस और क्रिकेट के विशेषज्ञों के बीच उत्सुकता बनी हुई है. सवाल यह है कि सीएसके के लिए विकेटकीपिंग संजू सैमसन करेंगे या फिर एमएस धोनी. ऐसा माना जा रहा है कि सैमसन को विकेटकीपिंग की भूमिका निभाने के लिए ही टीम में शामिल किया गया है. अब जब चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आगामी सीजन के लिए कमर कसने में लगी हुई है, एक तस्वीर ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है. इस तस्वीर के बाद यह कहा जा रहा है कि सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2026 में विकेटकीपर नहीं होंगे, बल्कि धोनी एक बार फिर ग्लव्स की जिम्मेदारी संभालते नजर आएंगे. चलिए वायरल हो रही तस्वीर को डिकोड करने की कोशिश करते हैं.

दरअसल, वायरल हो रही तस्वीर में देखा जा सकता है कि संजू सैमसन फील्डिंग कोच के साथ अभ्यास करते नजर आ रहे हैं. टीम के फील्डिंग कोच जेम्स फोस्टर सैमसन को हाई कैच की प्रैक्टिस करा रहे हैं. आमतौर पर सैमसन को ऐसा करते नहीं देखा जाता. या तो वह बैटिंग प्रैक्टिस करते नजर आते हैं या फिर विकेटकीपिंग के अभ्यास पर फोकस करते हैं. ऐसे में इस तस्वीर को देखने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि सैमसन शायद विकेटकीपिंग न करें.

क्या है चेन्नई सुपर किंग्स और धोनी का प्लान?

क्या है धोनी का प्लान?
44 साल के धोनी अपने आईपीएल करियर के आखिरी पड़ाव पर हैं. माना जा रहा है कि सैमसन के टीम में आने से यह सही मौका है कि वह विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी उन्हें सौंप दें. हालांकि, प्रैक्टिस सेशन से आई सैमसन की तस्वीर देखकर लग रहा है कि धोनी का प्लान कुछ और ही है. हो सकता है कि धोनी एक बार फिर स्टंप्स के पीछे खड़े होकर चेन्नई के फैंस का दिल जीतने के लिए तैयार हों और संजू सिर्फ ओपनर बल्लेबाज की भूमिका में दिखें.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें



Source link