हिंदू युवती को ब्लैकमेल कर 4 महीने तक रेप किया: डॉक्टर ने इंजेक्शन देकर खींचे अश्लील फोटो; भीड़ ने आरोपी का घर जलाया, दुकान तोड़ी – Mhow News

हिंदू युवती को ब्लैकमेल कर 4 महीने तक रेप किया:  डॉक्टर ने इंजेक्शन देकर खींचे अश्लील फोटो; भीड़ ने आरोपी का घर जलाया, दुकान तोड़ी – Mhow News




महू के पातालपानी में हिंदू युवती को ब्लैकमेल कर चार महीने तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी डॉ. सईद खान ने पीड़िता को नशे का इंजेक्शन देकर उसके साथ रेप किया, इसकी तस्वीरें भी खींच लीं। इन्हीं तस्वीरों के जरिए वह युवती को ब्लैकमेल कर रहा था। रविवार को भी उसने युवती को पातालपानी के बेलामोर रिसॉर्ट बुलाया। इसकी खबर हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं को लग गई। वे भी रिसॉर्ट पहुंच गए। यहां एक कमरे से आरोपी को युवती के साथ पकड़ लिया। उसको जमकर पीटा। फिर पुलिस को सौंप दिया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह करीब चार महीने पहले गुजरखेड़ा में डॉ. सईद खान के क्लिनिक पर इलाज कराने गई थी। वहां डॉक्टर ने उसे नशीला इंजेक्शन देकर बेहोश किया और दुष्कर्म कर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें खींच लीं। इसके बाद लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। आरोपी के घर में लगाई आग, दुकान में तोड़फोड़ की देर शाम युवती के परिजन, हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता और ग्रामीण आरोपी के आम्बाचंदन स्थित आरोपी डॉ. सईद खान के घर पहुंचे। यहां तोड़फोड़ की, फिर आग लगा दी। इसके बाद वे आरोपी के गुजरखेड़ा स्थित बंद क्लिनिक पर पहुंचे। यहां पथराव किया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और उपद्रवियों को खदेड़ा। फिलहाल, इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। आरोपी हिरासत में, इलाके में पुलिस तैनात बड़गोंदा थाने के टीआई प्रकाश वास्कले ने कहा- पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है। इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की है। ये खबर भी पढ़ें… ग्रूमिंग लव जिहाद…रेप किया, बुर्के में भगाया, दोस्त को सौंपा उज्जैन में चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र से लापता हुई 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को पुलिस ने 48 घंटे के भीतर इंदौर के आजाद नगर इलाके से बरामद कर लिया है। लड़की एक नाबालिग लड़के के साथ मिली, और रेस्क्यू के वक्त भी वह बुर्का पहने हुए थी। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने रेप की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले में और आरोपियों के जुड़ने की संभावना जताई गई है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link