मैहर में चैत्र नवरात्रि के मौके पर मां शारदा देवी के दर्शन के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। नवरात्रि के चौथे दिन यानी रविवार को करीब 1 लाख 30 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में माथा टेका। इतनी भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधाओं के कड़े इंतजाम किए हैं। माता के दर्शन के लिए आए कुल 1 लाख 30 हजार भक्तों में से ज्यादातर लोगों ने पैदल सफर तय किया। करीब 1 लाख 23 हजार श्रद्धालु सीढ़ियां चढ़कर मंदिर पहुंचे। इसके अलावा, 4 हजार 800 लोगों ने रोपवे (उड़न खटोला) का सहारा लिया, जबकि 1 हजार 904 भक्त वैन मार्ग से माता के पास पहुंचे। प्रशासन के पुख्ता इंतजाम त्रिकूट पर्वत पर स्थित इस मंदिर में भक्तों की लगातार भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। सीढ़ी मार्ग से लेकर रोपवे तक हर जगह व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है ताकि देशभर से आए श्रद्धालुओं को दर्शन करने में कोई परेशानी न हो और वे शांति से पूजा-अर्चना कर सकें।
Source link