Last Updated:
MP Weather Today: मध्य प्रदेश में पिछले 4 दिनों से जारी आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का दौर अब थम गया है. प्रदेश में सक्रिय ‘स्ट्रॉन्ग सिस्टम’ के आगे बढ़ जाने से अब मौसम पूरी तरह बदलने वाला है. मौसम विभाग ने अब बारिश की जगह प्रदेश में तेज गर्मी का अलर्ट जारी किया है. पिछले 4 दिनों के दौरान प्रदेश के 45 जिलों में मौसम का कड़ा रुख देखने को मिला. इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और
MP Weather Today Update: मध्य प्रदेश में पिछले 4 दिनों से जारी आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का दौर अब थम गया है. प्रदेश में सक्रिय ‘स्ट्रॉन्ग सिस्टम’ के आगे बढ़ जाने से अब मौसम पूरी तरह बदलने वाला है. मौसम विभाग ने अब बारिश की जगह प्रदेश में तेज गर्मी का अलर्ट जारी किया है. पिछले 4 दिनों के दौरान प्रदेश के 45 जिलों में मौसम का कड़ा रुख देखने को मिला. इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर समेत प्रदेश के बड़े हिस्से में आंधी के साथ बारिश हुई.
मौसम विभाग के अनुसार, 17 जिलों राजधानी भोपाल के अलावा अलीराजपुर, बड़वानी, विदिशा, बैतूल, झाबुआ, खंडवा, आगर-मालवा, छिंदवाड़ा, जबलपुर, सिवनी, छतरपुर, शिवपुरी, रायसेन, सागर, दमोह, पन्ना और मंडला में ओलावृष्टि ने जनजीवन प्रभावित किया. हालांकि शनिवार को भोपाल में बादल छाए रहने से तापमान में थोड़ी गिरावट जरूर दर्ज की गई थी. ऐसा ही मिजाज जबलपुर में देखने को मिला, जहां शाम होते ही हल्की ठंड महसूस की गई.
अगले 4 दिन बारिश नहीं, खिलेगी तेज धूप
मौसम विभाग की मानें तो अगले 4 दिनों तक प्रदेश में कहीं भी आंधी-बारिश का कोई अलर्ट नहीं है. सिस्टम के कमजोर पड़ने से अब सूरज के तेवर तीखे होंगे और पारे में बढ़ोतरी देखी जाएगी. जहां लोगों को एक बार फिर अब चुभती गर्मी का सामना करना पड़ेगा क्योंकि 26 मार्च से ‘वेस्टर्न डिस्टरबेंस’ के चलते गर्मी के बीच एक और बदलाव की सुगबुगाहट है. जहां 26 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है. इसकी वजह से महीने के आखिरी सप्ताह में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है. इसके प्रभाव से प्रदेश के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में बादल छाने या बूंदाबांदी होने की संभावना है. दूसरी तरफ कई जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल रही थी, वहीं अब एक बार फिर तापमान में इजाफा होगा.
इस तरह रहा बड़े शहरों अधिकतम तापमान
भोपाल में 29.4°C
इंदौर में 30.6°C
जबलपुर में 29.5°C
ग्वालियर में 28.4°C
उज्जैन में 31.5°C
बड़े शहरों का न्यूनतम तापमान
भोपाल में 14.3°C
इंदौर में 17.0°C
जबलपुर में 14.7°C
ग्वालियर में 15.2°C
उज्जैन में 15.0°C
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें