ग्वालियर की SAF बटालियन के क्वार्टर में पकड़ाया जुआ: दो सिपाही समेत 10 जुआरी पकड़े, आरक्षक निकला मास्टरमाइंड – Gwalior News

ग्वालियर की SAF बटालियन के क्वार्टर में पकड़ाया जुआ:  दो सिपाही समेत 10 जुआरी पकड़े, आरक्षक निकला मास्टरमाइंड – Gwalior News




ग्वालियर में पहली बार पुलिस ने एसएएफ (स्पेशल आर्म्ड फोर्स) के क्वार्टर में जुआ का फड़ पकड़ा है। सेकेंड बटालियन में आरक्षक धीरेंद्र सिंह एक क्वार्टर में जुआ चला रहा था। सूचना मिलते ही कंपू थाना पुलिस ने फोर्स के साथ छापामार कार्रवाई की। इस दौरान दो आरक्षक समेत दस जुआरी पकड़े गए, जबकि एक फरार हो गया। सोमवार रात कंपू थाना क्षेत्र स्थित सेकंड बटालियन के एक क्वार्टर में जुआ होने की पुख्ता सूचना मिली थी। थाना प्रभारी अमरसिंह सिकरवार ने वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी देकर फोर्स के साथ दबिश दी। पुलिस पहुंचते ही मौके पर भगदड़ मच गई, लेकिन घेराबंदी के चलते 10 जुआरी पकड़ लिए गए। पूछताछ में दो जुआरी धीरेंद्र सिंह (सेकेंड बटालियन) और मलखान सिंह (13वीं बटालियन) एसएएफ के आरक्षक निकले हैं। पुलिस ने मौके से ताश की गड्डी, 9 मोबाइल और 2.90 लाख रुपए जब्त किए हैं। मौके से 2.90 लाख रुपए और 9 मोबाइल बरामद हुए। पकड़े गए आरक्षक धीरेंद्र और मलखान को तत्काल प्रभाव से कमांडेंट राकेश सगर ने सस्पेंड कर दिया। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि यहां कब से जुआ चल रहा था। प्रारंभिक जांच में आरक्षक धीरेंद्र को जुआं फड़ का सरगना बताया है।
बंद क्वार्टर में चल रहा था फड़
जुआ जिस सरकारी क्वार्टर में चल रहा था, वह फिलहाल बंद बताया गया है। पुलिस यह पता कर रही है कि यह आवास किस एसएएफ कर्मी के नाम आवंटित है। बटालियन से जानकारी जुटाई जा रही है। इन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा पुलिस ने कार्रवाई में पुरुषोत्तम कुशवाह (घासमंडी) से 40 हजार, अशोक कुशवाह (सिकंदर कंपू) से 30 हजार, सत्येन्द्र गुप्ता (महालगांव) से 25 हजार, राजेश गुप्ता (महालगांव) से 30 हजार, सुनील तोमर (सैनिक कॉलोनी) से 20 हजार, राहुल यादव (हथियापुर) से 18 हजार, भूरा सिंह (सागरताल) से 30 हजार, सचिन (बदनापुरा) से 37 हजार, आरक्षक धीरेन्द्र सिंह से 25 हजार और आरक्षक मलखान सिंह से 35 हजार रुपए बरामद किए। एक आरोपी राजा थापा फरार है। 10 लोग गिरफ्तार, इनमें 2 आरक्षक
थाना प्रभारी अमर सिंह सिकरवार के अनुसार, सेकंड बटालियन के एक क्वार्टर से जुआ पकड़ा गया है। कुल 10 लोग गिरफ्तार हुए हैं, जिनमें दो आरक्षक शामिल हैं। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।



Source link