जंगल में सेक्स किया,फिर गला घोंटकर पत्नी को मार डाला: शव को दुपट्टे से ढककर भागा; स्टेटस पर लिखा- ये औरत लापता, तलाशने वाले को इनाम – Singrauli News

जंगल में सेक्स किया,फिर गला घोंटकर पत्नी को मार डाला:  शव को दुपट्टे से ढककर भागा; स्टेटस पर लिखा- ये औरत लापता, तलाशने वाले को इनाम – Singrauli News




एक शख्स अपनी पत्नी को घुमाने के बहाने जंगल ले गया। यहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद उसी की साड़ी से गला घोंटकर हत्या कर दी। सोशल मीडिया पर स्टेटस डाला कि पत्नी लापता हो गई है। तलाश करने वाले को उचित इनाम दिया जाएगा। घटना सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने आरोपी पति जहरुद्दीन अंसारी (32) को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने दो शादी की हैं। मृतक उसकी पहली पत्नी समीना खातून (30) थी। वह अलग रहती थी, लेकिन साथ रहने का दबाव बना रही थी। पुलिस ने 21 मार्च को आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। दैनिक भास्कर ने बरगवां एसडीओपी गौरव पांडे से बात कर मामले को समझा। अस्पताल की पर्ची से शव की पहचान एसडीओपी गौरव पांडे ने बताया कि 17 मार्च को पिडरवाह-चितरवई के जंगल में महिला का शव मिला था। जांच के दौरान पास ही पर्चियां मिली थीं। इसमें एक पर्ची अस्पताल की थी। इसमें महिला का नाम समीना खातून पति जहरुद्दीन निवासी कसर गांव दर्ज था। इसके अलावा, बैंक पासबुक इश्यू करने के लिए भी आवेदन भी मिला। उसमें भी यही नाम लिखा था। नाम और पते के आधार पर पुलिस ने एक टीम कसर गांव भेजी। यहां एक मकान में नजमा नाम की महिला मिली। पूछताछ की, तो उसने बताया कि समीना उसकी बड़ी बहन है। वह बैढ़न में रहती है, लेकिन कई दिन से बातचीत नहीं हुई है। फोन लगाते हैं, तो जहरुद्दीन रिसीव करते हैं। पुलिन ने नजमा को घटनास्थल पर बुलाया। उसने कपड़ों के आधार पर उसकी पहचान समीना खातून के रूप में की। शव पूरी तरह डी–कंपोज हो गया था। उसे पोस्टमॉर्टम के लिए रीवा मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। आधे घंटे का कहकर चार घंटे बाद पहुंचा पति नजमा से जहरुद्दीन का नंबर लेकर पुलिस ने उसे कॉल कर पूरी घटना बताई। जहरुद्दीन ने आधे में एक घंटे में आने की बात कही, लेकिन वह 4 घंटे बाद आया। यहीं से पुलिस को उस पर शक हुआ। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई। समीना की कॉल डिटेल निकाली, तो पता चला कि जहरुद्दीन ने पत्नी का कॉल अपने मोबाइल पर डायवर्ट कर रखा था। इससे शक गहरा गया। शव चार से पांच दिन पुराना लग रहा था। आरोपी बोला– कई दिन से समीना से नहीं मिला जहरुद्दीन ने पुलिस को बताया कि वह कई हफ्तों से समीना से नहीं मिला। पुलिस ने बैढ़न के महाजन चौक इलाके में जिस कमरे में समीना रहती थी, वहां आसपास के लोगों से पूछताछ की। पता चला कि तीन-चार दिन पहले ही जहरुद्दीन यहां आया था। समीना को बाइक पर बिठाकर कहीं गया था। इसके बाद पुलिस ने रास्तेभर के सीसीटीवी फुटेज देखे। इसमें जहरुद्दीन महिला को बाइक पर बैठा कर चितरवई कला की तरफ जाता दिखा। पुलिस ने जहरुद्दीन को भरगामा थाने के चिकनी टोला स्थित उसके घर से हिरासत में ले लिया। उसने वारदात कबूल कर ली। पुलिस बोली- समीना साथ रहने की जिद करती थी आरोपी जहरुद्दीन ने पुलिस को बताया कि मैं पेशे से ट्रक ड्राइवर हूं। समीना मेरी पहली पत्नी थी। साल 2024 में मैंने दूसरा निकाह कर लिया था। दोनों पत्नियों के बीच लगातार किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। परेशान होकर समीना को रहने के लिए अलग किराए से कमरा दिला दिया। तब भी उसने साथ रहने के लिए कहा था। कुछ दिन से फिर वह लगातार साथ रहने की जिद कर रही थी। इस कारण उसे रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। नमकीन-बिस्किट खाए, फिर दुपट्टे से गला घोंट दिया जांच अधिकारी मोहम्मद समीर ने बताया कि 13 मार्च को आरोपी ने समीना से कहा कि चलो घूमने चलते हैं। दोपहर करीब 12 बजे बाइक से दोनों निकले। खुटार इलाके में उसने नमकीन बिस्किट और पानी की बोतल खरीदी। आगे बढ़ा गांव से निकलते ही जहरुद्दीन ने जंगल के बीच बाइक को किनारे लगाया। समीना को लेकर के जंगल में अंदर चला गया। वहीं, बैठकर करीब 15 मिनट तक दोनों ने बात की। नमकीन, बिस्किट खाए। पानी पिया। आरोपी ने जंगल में ही पत्नी के साथ सेक्स भी किया। थोड़ी ही देर बाद उसी के दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया। इसी से चेहरा और बाकी शरीर ढंक कर भाग निकला। बचने के लिए सोशल मीडिया पर डाला स्टेटस आरोपी ने पुलिस को बताया कि किसी को शक न हो इसलिए, खुद ही सोशल मीडिया पर पत्नी के लापता होने की सूचना डाल दी। लिखा– ये औरत कहीं लापता हो गई है। आपको कहीं दिखाई दे, तो दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करें। इसे तलाश करने वाले को उचित इनाम दिया जाएगा। साथ ही, थाने पहुंचकर गुमशुदगी भी दर्ज करवा दी।



Source link