जबलपुर में बलिदान दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने मशाल यात्रा का आयोजन किया। यह यात्रा गोरखपुर से कटंगा तक निकाली गई। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘इंकलाब जिंदाबाद’ और ‘वीर शहीद भगत सिंह, शिवराम हरी राजगुरु, सुखदेव थापर अमर रहें’ के नारे लगाए। इस कार्यक्रम की एक विशेष बात यह रही कि परिषद के विद्यार्थियों ने शहीदों को फांसी दिए जाने के समय की ऐतिहासिक झलक प्रस्तुत की। विद्यार्थियों ने कैदियों जैसी वेशभूषा धारण कर हाथों, पैरों और गले में हथकड़ी लगाई और शहीदों की भूमिका निभाई। इसके उपरांत, कटंगा स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मशाल यात्रा में महानगर मंत्री आर्यन पुंज, माखन शर्मा, ऐश्वर सोनकर, प्रफुल तिवारी, भास्कर पटेल, अनमोल सोनकर, लखन मांझी, गौरव वाल्मीकि, अमन तिवारी, स्वयं ठाकुर, सुजीत पटेल, अरमान पांडे, दिव्य सोलंकी, समीर यादव, अमन खरे, वासु जैन, कार्तिक पटेल, राहुल पटेल, आशुतोष पटेल, अंशुमन पटेल सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Source link