दमोह जिले की गैसाबाद थाना पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार शाम आरोपी को स्थानीय कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। यह कार्रवाई 20 मार्च को हिनौता गांव से हुई बाइक चोरी की शिकायत के बाद की गई है। हिनौता गांव से चोरी हुई थी बाइक गैसाबाद निवासी सुरेश पिता मोहन पटेल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 20 मार्च को वह अपनी बाइक (क्रमांक MP 34 MH 7316) से हिनौता गांव गया था। शाम करीब 7 बजे अज्ञात चोर उसकी बाइक चुरा ली था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। मुखबिर की सूचना पर पकड़ा थाना प्रभारी सौरभ शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोमवार शाम मुखबिर की सूचना पर पुरैना बक्शी निवासी महेंद्र पिता बद्री यादव को घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपी चोरी की गई बाइक के साथ घूम रहा था। पुलिस ने मौके से वाहन बरामद कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक जब्त कर ली है। गिरफ्तारी के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस टीम में थाना प्रभारी सहित अन्य अधीनस्थ पुलिसकर्मियों की मुख्य भूमिका रही।
Source link