Last Updated:
MP Weather Update: मध्यप्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है जहां 26 मार्च से बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. हालांकि इससे पहले लोगों को 3 से 5 डिग्री तक बढ़ती गर्मी का सामना करना पड़ेगा. मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी मध्यप्रदेश के जिलों में इसका ज्यादा असर देखने को मिलेगा. जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम और कब मिलेगी गर्मी से राहत.
भोपाल का मौसम. मध्यप्रदेश में मौसम के मिजाज में एक बार फिर बदलाव होने वाला है. पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के लोग चिलचिलाती गर्मी का सामना कर रहे हैं, लेकिन अब मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. जहां 26 मार्च से एक नया वेदर सिस्टम सक्रिय हो रहा है, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है.
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिम भारत में 26 मार्च से एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है. इसका सीधा असर मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में देखने को मिलेगा. जिसके चलते जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के 20 से ज्यादा जिलों में बारिश की चेतावनी दी गई है. हालांकि, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और पाकिस्तान के ऊपर बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन फिलहाल सक्रिय है, लेकिन उसका असर मध्य प्रदेश में नहीं देखा जाएगा.
अगले तीन दिनों तक चढ़ेगा अधिकतम तापमान
वहीं बारिश से पहले लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा. मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले 3 दिनों में दिन के तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है. रविवार को भी प्रदेश के अधिकांश शहरों में पारा 32 डिग्री के पार रहा. जबकि 18 से 21 मार्च के बीच प्रदेश में बारिश का दौर चला था, जिसके थमते ही गर्मी का असर बढ़ गया है. अब 26 मार्च से शुरू होने वाले नए सिस्टम से एक बार फिर तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है. प्रदेश में रायसेन जिले में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान कटनी के करौंदी में 9.4°C दर्ज किया गया.
इस तरह रहा बड़े शहरों अधिकतम तापमान
भोपाल में 33.0°C
इंदौर में 33.4°C
जबलपुर में 31.3°C
ग्वालियर में 31.8°C
उज्जैन में 34.0°C
बड़े शहरों का न्यूनतम तापमान
भोपाल में 14.9°C
इंदौर में 17.3°C
जबलपुर में 14.5°C
ग्वालियर में 16.5°C
उज्जैन में 15.2°C
About the Author
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें