मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस ने पति और सास को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतिका पूजा साकेत का शव गांव के ही एक बगीचे में स्थित कुएं से बरामद हुआ था। पूजा के पति अनूप साकेत का कहना था कि वह काम से बाहर गया था और लौटने पर पत्नी घर में नहीं मिली, जिसके बाद कुएं के पास चप्पलें दिखने पर तलाश की गई तो शव मिला। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह पानी में डूबना बताई गई है। मायके पक्ष ने लगाए प्रताड़ना के गंभीर आरोप पूजा के माता-पिता और भाई ने पुलिस को दिए बयानों में ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पति अनूप और सास मीना साकेत उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। आए दिन होने वाली मारपीट और विवाद से तंग आकर ही पूजा ने मौत को गले लगा लिया। पति और सास भेजे गए जेल नईगढ़ी थाना प्रभारी ऋषि कुमार द्विवेदी के मुताबिक, मायके वालों के आरोपों के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। सोमवार दोपहर को आरोपी पति और सास को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।
Source link