रतलाम में जिला पंचायत अध्यक्ष का कलेक्टर ऑफिस में धरना: आरोप- पति को कलेक्टर ने मिलने का नहीं दिया समय, दिनभर बैठाए रखा; साथ में पति भी बैठे – Ratlam News

रतलाम में जिला पंचायत अध्यक्ष का कलेक्टर ऑफिस में धरना:  आरोप- पति को कलेक्टर ने मिलने का नहीं दिया समय, दिनभर बैठाए रखा; साथ में पति भी बैठे – Ratlam News




रतलाम जिला पंचायत की अध्यक्ष लाला बाई अपने पति शंभुलाल चंद्रवंशी के साथ सोमवार रात 9 बजे कलेक्टर ऑफिस में धरने पर बैठ गईं। अध्यक्ष के पति ने आरोप लगाया कि दिनभर से कलेक्टर से मिलने के लिए उनके ऑफिस में बैठा रहा। लेकिन कलेक्टर ने समय नहीं दिया। पार्टी स्तर पर जहां भी कलेक्टर के रवैये को लेकर सूचना देने थी, वह मैंने दी है। अधिकारियों का यह रवैया सही नहीं है। हम जनप्रतिनिधि हैं। लोगों की समस्या लेकर आना हमारा काम है। अध्यक्ष पति शंभुलाल चंद्रवंशी ने बताया कि कुछ काम थे। सचिवों को लेकर चर्चा करना थी। सीईओ मैडम की तबीयत खराब थी। इस कारण कलेक्टर मैडम से मिलने आया था। दोपहर 12.30 बजे मिलने आया। लेकिन उन्होंने टाइम नहीं दिया। इसके बाद जिला पंचायत चला गया। वापस कलेक्टर मैडम से मिलने आया। तीन से चार घंटे हो गए। लेकिन कलेक्टर ने मिलने का टाइम नहीं दिया। मैडम मेरे सामने उठकर चली गई। मेरी व्यथा संगठन वाले सुनेंगे
जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा पार्टी से हैं। पति भी सांसद प्रतिनिधि हैं। ऐसे में रात में कलेक्टर ऑफिस में धरना देने पर पार्टी स्तर पर हड़कंप मच गया। अध्यक्ष के पति ने कहा कि मेरी बात संगठन वाले सुनेंगे। मुख्यमंत्री जी या प्रधानमंत्री सुनेंगे, मेरी जो व्यथा थी वह सभी पार्टी स्तर पर बता दी है। जिले में प्रशासन के अधिकारियों का रवैया सही नहीं है। जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई ने बताया कि पति को कलेक्टर ने मिलने का समय नहीं दिया। उन्हें समय देना चाहिए। इसलिए पति के साथ आकर यहां बैठी हूं। पार्टी स्तर पर शिकायत करेंगे। पार्टी अध्यक्ष का फोन आया फिर उठे
जिपं अध्यक्ष व उनके पति को अधिकारी समझाने की कोशिश कर मनाते रहें, लेकिन वह नहीं माने। कलेक्टर की सीढ़ियों पर बैठे रहे। तभी अधिकारी उन्हें उठाकर कलेक्टर ऑफिस की अंदर ले जाने लगे। इस दौरान उनके पति से पूछा कि आप जा रहे हैं तो उनका कहना था कि पार्टी जिलाध्यक्ष का फोन आया है। इसलिए जा रहा हूं, सुबह कलेक्टर से बात करने को कहा है। इसके बाद दोनों अपनी गाड़ी में बैठ कर चले गए। तहसीलदार ऋषभ ठाकुर ने बताया जिला पंचायत अध्यक्ष कलेक्टर मैडम से मुलाकात करने आए थे। समय ज्यादा होने के कारण मुलाकात नहीं हो पाई। इसके पूर्व में अपर कलेक्टर मैडम से मुलाकात हो गई थी। जो भी उनके विषय थे वह बता दिए थे। इसी संबंध में कलेक्टर मैडम ने कल (मंगलवार) का समय दे दिया है। दिनभर बैठाने की बात नहीं है। एडीएम मैडम से मुलाकात हो चुकी थी।



Source link