समय पर नहीं मिल रहा सिलेंडर? अब घर बैठे करें शिकायत, जानें हेल्पलाइन नंबर

समय पर नहीं मिल रहा सिलेंडर? अब घर बैठे करें शिकायत, जानें हेल्पलाइन नंबर


Last Updated:

LPG Cylinder Booking Problem: मध्य प्रदेश में इन दिनों गैस सिलेंडर बुकिंग और डिलीवरी को लेकर लोगों को काफी परेशानी हो रही है. अगर आपका सिलेंडर समय पर नहीं मिल रहा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. इसके लिए सबसे पहले अपनी नजदीकी गैस एजेंसी से संपर्क कर सकते हैं और अगर वहां से समाधान नहीं मिलता, तो आप गैस कंपनी के कस्टमर केयर नंबर पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं. कैसे कर सकते हैं शिकायत, यहां जानिए सबकुछ.

Zoom

एलपीजी सिलेंडर बुकिंग में दिक्कत

LPG Cylinder Booking Problem: अगर आप मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं और इन दिनों आपको पता ही है कितनी दिक्कत हो रही है गैस बुकिंग करने में और इसके लिए आम लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है. ऐसे में अगर आपको गैस सिलेंडर समय पर नहीं मिल रहा है, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. सरकार और ऑयल कंपनियों ने उपभोक्ताओं की शिकायतों के लिए कई आसान तरीके दिए हैं. सबसे पहले अगर आपका सिलेंडर बुक करने के बाद भी डिलीवर नहीं हुआ है, तो आप अपने पास के गैस एजेंसी से संपर्क करें. कई बार तकनीकी या डिलीवरी से जुड़ी समस्या के कारण देरी हो जाती है. अगर एजेंसी से आपको जवाब नहीं मिलता, तो आप सीधे संबंधित गैस कंपनी के कस्टमर केयर नंबर पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं.

कहां कर सकते हैं शिकायत?
भारत में मुख्य रूप से इंडेन, भारत गैस और एचपी गैस जैसी कंपनियां एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई करती हैं. इन कंपनियों की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर भी शिकायत दर्ज करने का ऑप्शन होता है. इसके अलावा, आप सरकार के ऑनलाइन पोर्टल “CPGRAMS” (Centralized Public Grievance Redress and Monitoring System) पर भी अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं. यहां आपकी शिकायत सीधे इससे जुड़े डिपार्टमेंट तक पहुंचाई जाती है और उस पर कार्रवाई की जाती है.

शिकायत पर सख्त एक्शन
अगर फिर भी आपकी समस्या का समाधान नहीं होता है, तो आप जिला आपूर्ति अधिकारी (DSO) या खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग से बात कर सकते हैं. ये विभाग गैस वितरण की निगरानी करते हैं और आपकी शिकायत पर सख्त कार्रवाई कर सकते हैं. इस बात का ध्यान रखें कि शिकायत करते समय आपके पास कंज्यूमर नंबर, बुकिंग नंबर और इससे जुड़ी जानकारी होना जरूरी है. इससे आपकी समस्या जल्दी सोल्व हो सकती है. इस तरह आप इन आसान तरीकों से शिकायत कर अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं.

यहां इंडेन, भारत गैस और एचपी गैस के ऑफिशियल हेल्पलाइन नंबर दिए गए हैं-

इंडेन (Indane Gas)
टोल फ्री नंबर:1800-2333-555
बुकिंग/शिकायत: 7718955555

भारत गैस (Bharat Gas)
टोल फ्री नंबर: 1800-22-4344
वैकल्पिक नंबर:1800-33-3555

एचपी गैस (HP Gas)
टोल फ्री नंबर: 1800-2333-555

इमरजेंसी (गैस लीकेज आदि) आपको बता दें, सभी कंपनियों के लिए एक ही नंबर 1906 (24×7) देती हैं.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें



Source link