सोमवार को महाकाल की भस्म आरती दर्शन: जटाधारी भगवान महाकाल भांग-चन्दन और आभूषण अर्पित कर राजा स्वरूप श्रृंगार – Ujjain News

सोमवार को महाकाल की भस्म आरती दर्शन:  जटाधारी भगवान महाकाल भांग-चन्दन और आभूषण अर्पित कर राजा स्वरूप श्रृंगार – Ujjain News




विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार तड़के भस्म आरती के दौरान भक्ति और आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। सुबह चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में विराजित भगवान का विधिवत पूजन कर जलाभिषेक किया। इसके बाद दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से बने पंचामृत से भगवान महाकाल का अभिषेक किया गया। जटाधारी स्वरूप में भगवान को चंदन, वैष्णव तिलक और आभूषण अर्पित कर राजा स्वरूप में भव्य श्रृंगार किया गया।
भोग में फल और मिष्ठान अर्पित किए गए। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। महा निर्वाणी अखाड़े की ओर से भस्म अर्पित की गई। मान्यता है कि भस्म अर्पण के बाद भगवान महाकाल निराकार से साकार रूप में दर्शन देते हैं।



Source link