18 साल का इतिहास और 10 टीमें! IPL की इस फ्रेंचाइजी में कभी नहीं रहा पाकिस्तानी

18 साल का इतिहास और 10 टीमें! IPL की इस फ्रेंचाइजी में कभी नहीं रहा पाकिस्तानी


होमखेलक्रिकेट

18 साल का इतिहास और 10 टीमें! IPL की इस फ्रेंचाइजी में कभी नहीं रहा पाकिस्तानी

Last Updated:

Mumbai Indians have never included any Pakistani player: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में टूर्नामेंट का 19वां सीजन खेला जाएगा. इससे पहले खेले गए 18 सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम ने कभी भी अपने स्क्वाड में किसी पाकिस्तानी खिलाड़ी को शामिल नहीं किया है. मुंबई की टीम इस मामले में इकलौती ऐसी टीम है, जिसने कभी भी आईपीएल में पाकिस्तानी प्लेयर को मौका नहीं दिया है.

Zoom

पांच बार की IPL चैंपियन टीम में कभी नहीं खेला कोई पाकिस्तानी खिलाड़ी

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है. इसी के साथ पाकिस्तान सुपर लीग का भी आगाज हो रहा है. इस लीग में भी कई बड़े क्रिकेटर हिस्सा ले रहे हैं, लेकिन समस्या ये है कि है कि विदेशी खिलाड़ियों को जैसे ही आईपीएल का ऑफर मिल रहा है वह पीएसएल का कॉन्ट्रैक्ट छोड़ दे रहे हैं. पीएसएल के इस सीजन से अपना नाम वापस लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में कई बड़े नाम हैं. ऐसे में आइए जानते हैं आईपीएल इतिहास की उस टीम के बारे में जिसने कभी किसी पाकिस्तानी खिलाड़ियों को एंट्री नहीं होने दी.

बता दें कि आईपीएल इतिहास में सिर्फ एक ही ऐसी टीम में जिसने कभी भी किसी पाकिस्तानी खिलाड़ी को अपने स्क्वाड में एंट्री नहीं होने दी. ये कोई और नहीं, बल्कि पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम है. मुंबई इंडियंस खास तौर से आईपीएल में कभी भी किसी पाकिस्तानी खिलाड़ी को अपने स्क्वाड में एंट्री नहीं होने दिया है.

आईपीएल के पहले सीजन में खेले थे पाकिस्तानी प्लेयर

इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत साल 2008 में हुई थी. आईपीएल के पहले सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स, राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स जैसी कई टीमों में पाकिस्तानी खिलाड़ी भी खेले थे, लेकिन सिर्फ मुंबई इंडियंस की एक ऐसी टीम थी, जिसमें एक भी पाकिस्तानी प्लेयर नहीं था. ये बात जानकार हैरानी होगी कि आईपीएल के पहले सीजन में पर्पल कैप हासिल करने वाला खिलाड़ी भी एक पाकिस्तानी ही थी.

ILT20 लीग में मुंबई ने खरीदा है पाकिस्तानी खिलाड़ी

आईपीएल के अलावा मुंबई इंडियंस की टीम अलग-अलग फ्रेंचाइजी लीग में जैसे मेजर प्रीमियर लीग, एसएटी20 और ILT20. इन टीमों भी मुंबई इंडियंस ने हमेशा से ही पाकिस्तानी खिलाड़ियों से परहेज किया है. हालांकि, मुंबई ने यूएई बेस्ड ILT20 लीग में पाकिस्तान के उस्मान को खान जरूर खरीदा है, लेकिन इस खिलाड़ी को छोड़ दें तो मुंबई इंडियंस ने कभी पाकस्तानी खिलाड़ियों पर भरोसा नहीं किया है.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें



Source link