5 विकेटकीपर जिसने IPL में लगाया रनों का अंबार, पहले नंबर पर कौन?

5 विकेटकीपर जिसने IPL में लगाया रनों का अंबार, पहले नंबर पर कौन?


होमखेलक्रिकेट

5 विकेटकीपर जिसने IPL में लगाया रनों का अंबार, पहले नंबर पर कौन?

Last Updated:

who scored most runs as wicketkeeper in IPL: इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे सफल कप्तान के तौर पर महेंद्र सिंह धोनी को गिना जाता है. इस खिलाड़ी ने विकेट के पीछे और सामने दोनों जगह अपना लोहा मनवाया. उनके नाम टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर का रिकॉर्ड है.

Zoom

5 विकेटकीपर जिसने IPL में लगाया रनों का अंबार, पहले नंबर पर कौन?

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग का इस बार 19वां सीजन होने वाला है. अब तक सिर्फ एक ही विकेटकीपर ऐसा है जिसने पहले से अब तक के सारे ही एडिशन में खेला है. अगर आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर पर नजर डाले को उनका नाम टॉप पर नजर आता है. हम बात कर रहे हैं चेन्नई सुपर किंग्स को 5 बार चैंपियन बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी की. इसके अलावा दिनेश कार्तिक, केएल राहुल और ऋषभ पंत का नाम भी टॉप 5 विकेटकीपर की लिस्ट में शामिल है.

टूर्नामेंट के इतिहास में विकेटकीपर के रूप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम दर्ज है. उन्होंने विकेटकीपिंग के तौर पर खेलते हुए 5321 रन बनाए हैं. धोनी बाकी विकेटकीपर से काफी आगे है. यह उपलब्धि उनकी लंबी क्रिकेट उम्र, लगातार प्रदर्शन और फिनिशिंग क्षमता का जीता-जागता सबूत है. धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स (RPS) के लिए कुल 272 मैचों में विकेटकीपिंग की जहां उनका औसत 38.56 रहा. उन्होंने 155 कैच और 46 स्टंपिंग्स के साथ कुल 201 डिसमिसल भी किए, जो उन्हें IPL के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपरों में शुमार करता है.

दूसरे नंबर पर दिनेश कार्तिक हैं, जिन्होंने 4469 रन बनाए. कार्तिक ने कई टीमों (RCB, KKR, MI आदि) के लिए 238 मैच खेले, उनका औसत 26.29 रहा. वे फिनिशर के रूप में मशहूर रहे, लेकिन धोनी से काफी पीछे हैं. तीसरे स्थान पर केएल राहुल हैं, जिनके नाम 3384 रन दर्ज हैं (83 मैचों में, औसत 51.27)। राहुल का औसत सबसे ऊंचा है, जो उनकी कंसिस्टेंसी दिखाता है.

Rishabh Pant

चौथे नंबर पर ऋषभ पंत (3355 रन, 115 मैच, औसत 34.95) और पांचवें पर संजू सैमसन (3107 रन, 115 मैच, औसत 32.36) हैं. ये युवा विकेटकीपर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन धोनी का रिकॉर्ड तोड़ना अभी दूर की कौड़ी लगता है.

पांचवें स्थान पर राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी सबसे लंबे वक्त तक करने वाले संजू सैमसन का नाम आता है. उन्होंने आईपीएल में इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेला है. अब उनका ट्रेड चेन्नई सुपर किंग्स में हुआ है और नए सीजन में वो धोनी के साथ खेलते नजर आएंगे.  उनके खाते में 3107 रन है.

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें



Source link