DAC नंबर के चलते गैस बुकिंग में दिक्कत! सिलेंडर के लिए घंटों इंतजार, लाइन में खड़े लोग लौट

DAC नंबर के चलते गैस बुकिंग में दिक्कत! सिलेंडर के लिए घंटों इंतजार, लाइन में खड़े लोग लौट


Last Updated:

Rewa News: रीवा शहर के अजगरहा स्थित पापुलर गैस एजेंसी पर सुबह से घरेलू गैस सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं की लंबी कतार लग जाती है. बड़ी संख्या में लोग घंटों इंतजार के बाद भी बिना सिलेंडर लिए खाली हाथ लौट जाते हैं, जबकि प्रशासन जिले में गैस की पर्याप्त उपलब्धता का दावा कर रहा है और उपभोक्ताओं को DAC लागू होने से बुकिंग में परेशानी आ रही है.

Dac Token Issue: रीवा शहर के अजगरहा स्थित पापुलर गैस एजेंसी पर सुबह से घरेलू गैस सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं की लंबी कतार लग जाती है. बड़ी संख्या में लोग घंटों इंतजार के बाद भी बिना सिलेंडर लिए खाली हाथ लौट जाते हैं, जबकि प्रशासन जिले में गैस की पर्याप्त उपलब्धता का दावा कर रहा है और उपभोक्ताओं को DAC लागू होने से बुकिंग में परेशानी आ रही है. एजेंसी के बाहर लाइन में खड़े लोगो ने बताया कि उनके घर में गैस पूरी तरह खत्म हो गई है. वे सुबह-सुबह अपने घर से गैस सिलेंडर लेने के लिए पहुंच जाते हैं, सारे काम छोड़कर. लोगों का कहना है कि कतार में घंटों इंतजार करने के बाद भी उन्हें गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है. एजेन्सी में कहा जाता है कि मुख्य कार्यलय से DAC लेकर आए तो ही सिलेंडर दिया जाएगा. DAC नम्बर एक तरह का टोकन है जिसके आधार पर ग्राहकों को घरेलू सिलेंडर दिए जा रहे हैं.

ग्राहक को सुविधा कैसे मिलेगी
DAC नम्बर प्राप्त करने के लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से संबंधित एजेंसी से जारी किए गए ग्राहक सुविधा नम्बर पर मिस कॉल या मैसेज करना होता है, वापस आपको मैसेज के जरिए एक नम्बर प्राप्त होता है. जो ग्राहक का टोकन नम्बर होता है उसी के आधार पर घरेलु सिलेंडर उपलब्ध कराए जाते हैं. अगर आपकी बुकिंग गैस सिलेंडर कॉपी से उससे भी आपको टोकन प्राप्त करना अनिवार्य है. तभी आप सिलेंडर प्राप्त कर सकेंगे.

सर्वर में आ रही समस्या
प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि जिन उपभोक्ताओं की गैस बुकिंग हो चुकी है और जिन्हें कूपन मिल चुका है, केवल उन्हीं को सिलेंडर दिया जा रहा है. वहीं उपभोक्ताओं का आरोप है कि सर्वर में आ रही समस्या के कारण ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो पा रही है.

कुछ लोगों ने आरोप लगाया है कि जिनका ‘जुगाड़’ है, उन्हें एजेंसी से दूर ही सिलेंडर उपलब्ध करा दिया जा रहा है, जबकि आम लोग लाइन में लगकर निराश हो रहे हैं. यह स्थिति सिर्फ अजगरहा की पापुलर गैस एजेंसी तक सीमित नहीं है, बल्कि शहर की अन्य गैस एजेंसियों में भी इसी तरह की भीड़ और अव्यवस्था है. प्रशासन लगातार दावा कर रहा है कि जिले में गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता है और कहीं कोई कमी नहीं है. लेकिन एजेंसियों के बाहर लग रही लंबी कतारें प्रशासन के इन दावों पर सवाल खड़े कर रही हैं. ऐसे में उपभोक्ताओं ने प्रशासन से व्यवस्था दुरुस्त करने और सभी को समय पर गैस उपलब्ध कराने की मांग की है.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें



Source link