अनुष्का शर्मा को पहली बार मिली टीम में जगह, हरमनप्रीत की कप्तानी में खेलेंगी

अनुष्का शर्मा को पहली बार मिली टीम  में जगह, हरमनप्रीत की कप्तानी में खेलेंगी


होमखेलक्रिकेट

अनुष्का शर्मा को पहली बार मिली टीम में जगह, हरमनप्रीत की कप्तानी में खेलेंगी

Last Updated:

भारतीय महिला टीम को अगले महीने साउथ अफ्रीका को दौरे पर जाना है. इस दौर पर खेली जाने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है. ऑलराउंडर अनुष्का शर्मा को पहली बार सीनियर टीम में शामिल किया गया है. उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम में चुना गया है.

Zoom

भारतीय स्टार ऑलराउंडर अनुष्का शर्मा को पहली बार सीनियर टीम में शामिल किया गया है

नई दिल्ली. भारतीय स्टार ऑलराउंडर अनुष्का शर्मा को पहली बार सीनियर टीम में शामिल किया गया है. उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम में चुना गया है. 17 अप्रैल से 27 अप्रैल तक रेनबो नेशन में खेली जाएगी. अनुष्का तब सुर्खियों में आईं जब गुजरात जायंट्स ने उन्हें डब्ल्यूपीएल 2026 की नीलामी में 45 लाख रुपये में खरीदा. वह टूर्नामेंट में सबसे महंगी अनकैप्ड क्रिकेटर बनी. उन्होंने अपने डेब्यू मैच में 30 गेंद पर शानदार 44 रन बनाकर सबको प्रभावित किया.

अनुष्का मध्य प्रदेश की 22 वर्षीय राइट-आर्म मीडियम पेसर और मिडिल ऑर्डर बैटर हैं. पेस-बॉलिंग ऑलराउंडर कश्वी गौतम भी टी20 डेब्यू के लिए तैयार हैं. उन्हें टीम में शामिल किया गया है. उन्होंने एक टेस्ट और छह वनडे खेले हैं, जिसमें हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरा भी शामिल है, लेकिन अभी तक टी20 में अपनी छाप नहीं छोड़ पाई हैं.





Source link