Last Updated:
IPL history 1st match KKR vs RCB Praveen Kumar: आईपीएल की शुरुआत 2008 में हुई थी और पहला मुकाबला कोलकाता नाइटराइडर्स- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया था. इस मैच में ब्रेंडन मैकुलम की तूफानी बल्लेबाजी के बारे में तो सबसे सुना होगा, लेकिन गेंदबाजी में एक खिलाड़ी ने कुछ ऐसा कमाल किया था, जिसके बारे में बहुत कम लोगों को पता है.
आईपीएल इतिहास में पहला ओवर करने का रिकॉर्ड प्रवीण कुमार के नाम है
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 28 मार्च को रही है. टूर्नामेंट का यह 19वां सीजन होगा. आईपीएल की शुरुआत 2008 में हुआ था. लीग का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया था. आईपीएल का पहला ही मैच ब्लॉकबस्टर रहा. केकेआर के लिए इस मैच में खेल रहे ब्रेंडन मैकुलम ने आरसीबी के खिलाफ गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए 73 गेंद में 158 रन कूट दिए थे. अपनी इस पारी में मैकुलम ने 13 छक्के और 10 छक्के भी लगाए.
आईपीएल इतिहास में मैकुलम की ये पारी सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गई, लेकिन बहुत कम क्रिकेट फैंस को पता है कि इसी मैच में भारत के एक तेज गेंदबाज ने भी अपने नाम अनोखा रिकॉर्ड दर्ज किया था. ये कोई और नहीं बल्कि एक समय गेंद को अपने इशारे पर नचाने वाले प्रवीण कुमार हैं. प्रवीण कुमार आईपीएल इतिहास में पहला ओवर डालने वाले गेंदबाज हैं. अपने इस ओवर में वैसे तो प्रवीण कुमार ने 3 रन दिए थे, लेकिन ये सभी रन अतिरिक्त के थे. यानी बल्लेबाज के द्वारा एक भी रन नहीं बने थे.
केकेआर ने 140 रन से जीता था मुकाबला
आईपीएल के पहले सीजन में आरसीबी के खिलाफ केकेआर की टीम ने 140 रनों के बड़े से मैच को अपने नाम किया था. मुकाबले में केकेआर की टीम ने मैकुलम की शतकीय पारी से निर्धारित 20 ओवर के खेल में 3 विकेट के नुकसान पर 222 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था. केकेआर के लिए इस मैच में मैकुलम के अलावा रिकी पोंटिंग ने सबसे ज्यादा 20 रनों की पारी खेली थी.
केकेआर के द्वारा दिए गए 223 रनों के लक्ष्य के जवाब में आरसीबी की टीम पूरी तरह से फेल रही. आरसीबी की पूरी टीम 15.1 ओवर में सिर्फ 82 रन बनाकर सिमट गई थी, जिससे केकेआर को 140 रनों से जीत मिली थी. आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा प्रवीण कुमार ने ही 18 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा और कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को भी नहीं कर पाए थे. मैच में प्रवीण कुमार की गेंदबाजी की बात करें तो उन्होंने 4 ओवर में 38 रन दिए थे.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें