Last Updated:
who is rajasthan royals new owner kal somani: काल सोमानी स्कॉट्सडेल (अमेरिका) स्थित बिजनेसमैन हैं, जिनके पास आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एड-टेक और डेटा प्राइवेसी के क्षेत्र में 15 साल से अधिक का अनुभव है. वह इंट्राएज और ट्रूयो के संस्थापक हैं और एआई गवर्नेंस के क्षेत्र में एक प्रमुख आवाज माने जाते हैं. खेल जगत में उनकी दिलचस्पी तेजी से बढ़ रही है. वे मोटर सिटी गोल्फ क्लब के सह-मालिक हैं और टीजीएल गोल्फ लीग तथा टीएमआरडब्ल्यू स्पोर्ट्स जैसे उभरते उपक्रमों में निवेश कर चुके हैं.
कौन हैं काल सोमानी?
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में एक बड़े बदलाव के तहत अमेरिकी टेक बिजनेसमैन काल सोमानी के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम ने राजस्थान रॉयल्स की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी 1.63 अरब डॉलर (करीब 15,300 करोड़ रुपये) में खरीदने पर सहमति जताई है. यह सौदा आईपीएल के सबसे बड़े स्वामित्व लेनदेन में से एक माना जा रहा है, जो लीग की वैश्विक ताकत को और मजबूत करता है. राजस्थान रॉयल्स आईपीएल की पहली ऐसी टीम बनी, जिसकी कीमत 1 अरब डॉलर से अधिक आंकी गई. हालांकि, स्वामित्व में बदलाव आईपीएल 2026 सीजन के बाद होगा.
इससे पहले टीम का स्वामित्व इमर्जिंग मीडिया वेंचर्स के पास था, जिसका नेतृत्व ब्रिटिश-भारतीय कारोबारी मनोज बदाले करते हैं. 2008 में आईपीएल के पहले सीजन से पहले इस फ्रेंचाइजी को मात्र 6.7 करोड़ डॉलर में खरीदा गया था, जो उस समय सबसे सस्ती टीम थी.
कौन हैं काल सोमानी?
कौन हैं काल सोमानी?
काल सोमानी स्कॉट्सडेल (अमेरिका) स्थित उद्यमी हैं, जिनके पास आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एड-टेक और डेटा प्राइवेसी के क्षेत्र में 15 साल से अधिक का अनुभव है. वह इंट्राएज और ट्रूयो के संस्थापक हैं और एआई गवर्नेंस के क्षेत्र में एक प्रमुख आवाज माने जाते हैं. खेल जगत में उनका दखल भी तेजी से बढ़ रहा है. वे मोटर सिटी गोल्फ क्लब के सह-मालिक हैं और टीजीएल गोल्फ लीग तथा टीएमआरडब्ल्यू स्पोर्ट्स जैसे उभरते उपक्रमों में निवेश कर चुके हैं.
सोमानी के कंसोर्टियम को कई हाई-प्रोफाइल निवेशकों का समर्थन प्राप्त है. इनमें रॉब वाल्टन शामिल हैं, जो वॉलमार्ट परिवार के उत्तराधिकारी और डेनवर ब्रॉन्कोस के मालिक हैं. उनकी कुल संपत्ति 110 अरब डॉलर से अधिक आंकी जाती है. इसके अलावा, फोर्ड परिवार से जुड़ी शीला फोर्ड हैम्प भी इस समूह का हिस्सा हैं, जो डेट्रॉइट लायंस की मालिक हैं. तकनीक और खेल के क्षेत्र में मजबूत पकड़ रखने वाले सोमानी से उम्मीद है कि वे राजस्थान रॉयल्स को एक नई, तकनीक-आधारित वैश्विक रणनीति की ओर ले जाएंगे. इसमें ब्रांडिंग, फैन एंगेजमेंट और डिजिटल इनोवेशन पर खास ध्यान दिया जाएगा. गौरतलब है कि सोमानी 2021 से ही राजस्थान रॉयल्स से जुड़े हुए हैं और उन्होंने पहले भी आईपीएल के दीर्घकालिक विकास पर भरोसा जताया था.
About the Author
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें