धार जिले के खलघाट में 24 मार्च को गणगौर माता विसर्जन के दौरान रात करीब 9:30 बजे बैंड-बाजे की एक अनियंत्रित गाड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ में जा घुसी, जिसकी चपेट में आने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे का शिकार हुए युवकों की पहचान खलघाट निवासी रितेश (पिता जगदीश केवट) और प्रदीप (पिता कालू केवट) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बैंड की गाड़ी अचानक बेकाबू हो गई और श्रद्धालुओं को टक्कर मार दी। इस घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया हादसे के तुरंत बाद टोल एंबुलेंस की मदद से रात 10:00 बजे दोनों घायलों को धामनोद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां डॉ. बबलू निगवाल ने उनका प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस जांच में जुटी हादसे की खबर मिलते ही धामनोद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गाड़ी अनियंत्रित कैसे हुई।
Source link