शहर के कैंट थान इलाके में मिले बछड़े के सिर के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 15 दिन पहले एक बछड़े का कटा सिर मिला था। हिंदूवादी संगठनों ने इस मामले में प्रदर्शन भी किया था। साथ ही प्रशासन को कार्रवाई के लिए ज्ञापन भी सौंपा गया था।
बता दें कि 6 मार्च को फरियादी रितिक अहिरवार निवासी हड्डीमील द्वारा कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। उसने बताया था कि उसी दिन सुबह करीब 10.30 बजे वह अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह इंडस्ट्रीज एरिया स्थित मिनी मार्बल चौराहे के पास पहुंचा, तो उसे घूरे पर बछडे का कटा हुआ सिर दिखाई दिया। उसकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। कैंट पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए तकनीकी संसाधनों और सीसीटीव्ही विश्लेषण के माध्यम से अज्ञात आरोपी की तलाश की। इसी क्रम में आरोपियों की पहचान हुई और पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की। इसी क्रम में आरोपियों के संबंध में मुखबिर की सूचना पर पुलिस कार्यवाही करते हुए 3 आरोपियों इरशाद पुत्र इस्माईल खान उम्र 35 साल, आसिफ पुत्र शरीफ खान उम्र 21 साल और शाहरुख पुत्र बाबू खान उम्र 25 साल निवासी हड्डीमील को गिरफ्तार कर लिया गया। कैंट पुलिस कि इस कार्रवाई में CSP प्रियंका मिश्रा के नेतृत्व में थाना प्रभारी TI अनूप कुमार भार्गव, SI राहुल शर्मा, ASI मिट्ठूलाल, प्रधान आरक्षक अमित, आरक्षक सूर्यभान जाट, शुभम रघुवंशी और धर्मेन्द्र रघुवंशी का योगदान रहा।
Source link