ठेले पर खाया था फालूदा, 4 लोग पहुंच गए अस्पताल, गंभीर हालत पर ग्वालियर रेफर

ठेले पर खाया था फालूदा, 4 लोग पहुंच गए अस्पताल, गंभीर हालत पर ग्वालियर रेफर


Last Updated:

Gwalior News: ग्वालियर के भितरवार में फालूदा खाने के बाद चार लोग बीमार हो गए. उन्हें ग्वालियर रेफर किया गया, जहां इलाज के बाद सभी की तबीयत स्थिर और खतरे से बाहर है. फिलहाल, इस मामले की जांच हो रही है.

Zoom

ग्वालियर भितरवार फूड पॉइज़निंग

Gwalior Bhitwar Food Poisoning: एमपी के ग्वालियर के भितरवार में फालूदा खाने के बाद चार लोग बीमार हो गए. इस घटना डढूमर निवासी रवि, राज, आशीष और रेनू के साथ हुई. सभी ने भितरवार के एक ठेले से फालूदा खरीदा और खाने के बाद पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत शुरू हो गई. तबीयत बिगड़ने के बाद सभी को ग्वालियर रेफर किया गया. ग्वालियर में डॉक्टरों ने तुरंत उनकी जांच की और इलाज शुरू किया. फिलहाल, सभी की स्थिति स्थिर है और खतरे से बाहर हैं. बता दें, समय पर सही इलाज मिलने से गंभीर स्थिति टल गई.

फालूदा बेचने वाले ठेले की जांच शुरू
भितरवार प्रशासन ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया है. स्थानीय स्वास्थ्य विभाग और फूड सेफ्टी अधिकारियों ने फालूदा बेचने वाले ठेले की जांच शुरू कर दी है. इसके साथ ही इस्तेमाल में लाई गई सामग्री और पानी के नमूने लैब में जांच के लिए भेजे जा रहे हैं. प्रशासन ने अन्य ठेले वालों और खाद्य विक्रेताओं को भी चेतावनी दी है कि वे साफ-सफाई और हाइजीन का पूरा ध्यान रखें. स्थानीय लोग भी इस घटना को देखकर सतर्क हो गए हैं.

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे केवल साफ और भरोसेमंद जगह से ही खाने-पीने की चीजें खरीदें. फूड पॉइज़निंग से बचने के लिए खाने-पीने की चीजों की सफाई बहुत जरूरी है. भितरवार प्रशासन के मुताबिक, जांच पूरी होने तक सभी संबंधित ठेले और दुकानों पर निगरानी बढ़ाई जाएगी.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें



Source link