धामनोद में मंगलवार को वाहन की टक्कर से 35 वर्षीय युवक दौलत गंभीर रूप से घायल हो गया। वह अपने ससुराल तलावपुरा दाबड़ से कोठीदा लौट रहा था, तभी रास्ते में किसी तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे की खबर मिलने पर घायल का भाई कन्हैया ठाकुर मौके पर पहुंचा। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल को निजी वाहन के जरिए धामनोद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। कन्हैया ठाकुर के अनुसार, उन्हें एक्सीडेंट की सूचना घर पर मिली थी, जिसके बाद वे तुरंत घटनास्थल पहुंचे। सिर में चोट के कारण जिला अस्पताल रेफर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर बबलू निगवाल ने घायल का प्राथमिक इलाज किया। डॉक्टर के अनुसार, युवक के सिर में गंभीर चोटें आई हैं और हालत चिंताजनक होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। फरार वाहन की तलाश में पुलिस घटना को अंजाम देने के बाद वाहन चालक मौके से भाग निकला। स्थानीय पुलिस ने मामले की जानकारी ली है और क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान की जा सके। फिलहाल घायल का उपचार जारी है।
Source link