‘धोखेबाज’ निकला ये अंग्रेज, ऐन मौके पर दिल्ली कैपिटल्स को दिया झटका, छोड़ा साथ

‘धोखेबाज’ निकला ये अंग्रेज, ऐन मौके पर दिल्ली कैपिटल्स को दिया झटका, छोड़ा साथ


होमखेलक्रिकेट

‘धोखेबाज’ निकला ये अंग्रेज, ऐन मौके पर दिल्ली कैपिटल्स को दिया झटका, छोड़ा साथ

Last Updated:

Ben Duckett withdraws from ipl 2026: इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज बेन डकेट ने आईपीएल 2026 से नाम वापस ले लिया है. डकेट ने इंटरनेशनल क्रिकेट पर फोकस करने का हवाला देते हुए यह बड़ा फैसला लिया. दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें दो करोड़ रुपये में खरीदा था. डकेट को लीग से बाहर होने के अपने इस फैसले के लिए दो साल का बैन झेलना पड़ेगा. यानी वह अब वह चाहकर भी 2027 और 2028 आईपीएल का हिस्सा नहीं बन पाएंगे.

Zoom

बेन डकेट ने आईपीएल 2026 से वापस लिया नाम.

नई दिल्ली. आईपीएल 2026 की शुरुआत से ठीक चार दिन पहले दिल्ली कैपिटल्स को तगड़ा झटका लगा है. इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज बेन डकेट ने अचानक टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया है. डकेट ने इंटरनेशनल क्रिकेट पर फोकस करने का हवाला देते हुए अपने इस फैसले की जानकारी दी. डकेट को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा था. डकेट को ऐन मौके पर लिए अपने इस फैसले का खामियाजा भी भुगतना पड़ेगा. दरअसल, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा इस इंग्लिश क्रिकेटर पर दो साल का बैन लगना लगभग तय है.

डकेट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, ‘मैंने आईपीएल से हटने का बेहद मुश्किल फैसला लिया है. मैंने इस बारे में काफी सोचा है. यह आसान निर्णय नहीं था. इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व करना मेरा बचपन से सपना रहा है. मैं इंग्लिश क्रिकेट को अपना सब कुछ देना चाहता हूं. ऐसा करने के लिए, मुझे यह सुनिश्चित करना होगा कि गर्मियों से पहले मैं शारीरिक और मानसिक रूप से अपनी सबसे अच्छी स्थिति में रहूं.’

बेन डकेट ने आईपीएल 2026 से वापस लिया नाम.

डकेट ने आगे कहा, ‘मैं दिल्ली में मौजूद सभी लोगों से तहे दिल से माफी मांगना चाहूंगा. मैं सचमुच इस फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व करने के अवसर को लेकर बहुत उत्साहित था. मैं पूरी तरह समझता हूं कि एक टीम बनाने में कितना समय और योजना लगती है. मेरे इस फैसले से होने वाली किसी भी तरह की परेशानी के लिए मैं माफी चाहता हूं. मैं सभी प्रशंसकों से भी माफी मांगना चाहूंगा, क्योंकि मैं जानता हूं कि दिल्ली में हर किसी के लिए यह कितना मायने रखता है.’

लगेगा दो साल का बैन
टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले नाम वापस लेने की वजह से डकेट पर दो सीजन का बैन लगना लगभग तय है. दरअसल, आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने 2024 में एक नया नियम बनाया था. इसके मुताबिक, अगर कोई विदेशी खिलाड़ी ऑक्शन में चुने जाने के बाद बिना किसी ठोस कारण के ऐन वक्त पर अपना नाम वापस लेता है, तो उसे अगले दो सालों के लिए आईपीएल और ऑक्शन से बाहर कर दिया जाएगा. यह पहला मौका नहीं है, जब किसी खिलाड़ी ने नाम वापस लेने का फैसला किया है. इससे पहले इंग्लैंड के ही हैरी ब्रूक पर भी इसी नियम के तहत दो साल का बैन लग चुका है. दिलचस्प यह है कि हैरी ब्रूक को भी दिल्ली कैपिटल्स ने ही खरीदा था जब उन्होंने आखिरी समय पर अपना नाम वापस लिया था.

बेन डकेट अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 43 टेस्ट मुकाबलों में 6 शतक और 16 अर्धशतक के साथ 3,555 रन बना चुके हैं. इसके अलावा, उन्होंने 34 वनडे मुकाबलों में 3 शतक और 9 अर्धशतक के साथ 1,345 रन बनाए हैं. 21 टी20 मुकाबलों में डकेट 527 रन जुटा चुके हैं. दाएं हाथ का यह खिलाड़ी बिग बैश लीग के साथ पाकिस्तान सुपर लीग में भी नजर आ चुका है.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें



Source link