बालाघाट जिले के लालबर्रा थाना क्षेत्र के अमोली में पति ने मामूली विवाद के बाद अपनी ही पत्नी की लोहे के पाइप से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान 30 वर्षीय अंजू यादव के रूप में हुई है। मंगलवार शाम को आरोपी पति रितेन्द्र यादव ने आवेश में आकर अंजू के सिर पर जोरदार हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की सास गायत्री यादव ने बताया कि सुबह ही पति-पत्नी अपने बच्चों को टीका लगवाने अस्पताल गए थे। घर लौटने के बाद अंजू ने बड़े प्रेम से पति रितेन्द्र को पपीता काटकर खिलाया था। इसके बाद अचानक किस बात को लेकर विवाद बढ़ा, यह किसी की समझ में नहीं आया। घर की बड़ी बहू ने जब आंगन में अंजू को लहूलुहान हालत में पड़ा देखा, तब जाकर इस खूनी खेल का पता चला। दो मासूम बच्चे हुए अनाथ इस घटना ने दो मासूम बच्चों के सिर से मां का साया छीन लिया है। मृतका का एक 4 महीने का बेटा और एक 3 साल की नन्हीं बेटी है, जो इस वारदात के बाद अनाथ हो गए हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी रितेन्द्र मौके से फरार हो गया था। पुलिस की कार्रवाई सूचना मिलते ही एसडीओपी अभिषेक चौधरी और लालबर्रा पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने आरोपी रितेन्द्र यादव को हिरासत में ले लिया है और उससे कड़ी पूछताछ की जा रही है। एफएसएल (FSL) टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है, जो बुधवार को होगा।
Source link